• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन लाख में केवल दस हजार महिलाएं थीं, अब 30 हजार महिला पुलिस : सीएम योगी

Writer D by Writer D
13/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि वर्ष 2017 तक उत्तर प्रदेश की पुलिस में तीन लाख सेवाकर्मियों में केवल 10 हजार महिला पुलिसकर्मियों को काम करने का मौका मिला था, लेकिन भाजपा सरकार में इस क्षेत्र में इनकी संख्या में आशातीत वृद्धि की गई है। अब 30 हजार से अधिक महिलाएं पुलिस की नौकरी में हैं।

उन्होंने कहा कि महज चार साल के अंदर 30 हजार महिला और बालिकाओं को मौका देकर सरकार ने मिशन शक्ति के लक्ष्य को मजबूत किया है। सुरक्षा में भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। सरकार ने हर एक बहन और बेटी को सुरक्षा की गारंटी देने का कार्य सौंपने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया है। महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण इससे और क्या हो सकता है।

उन्होंने कहा कि आज हम जंगल कौड़िया में जिस महाविद्यालय का लोकार्पण और जिस मूर्ति के अनावरण के इस कार्यक्रम में शामिल हैं, वह भी महिला शिक्षा को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने कहा कि गोरक्षपीठ ने महिलाओं का पहला महाविद्यालय का वर्ष 1956 में स्थापित किया था। फिर, गोरखपुर विश्वविद्यालय को दान स्वरूप जमीन उपलब्ध कराया। गोरखपुर विश्वविद्यालय को आधार बनाकर बालिकाओं का पहला इंटर कॉलेज भी 1950 के दशक में ही स्थापित कर दिया गया था।

लाइब्रेरी अटेंड करें छात्र

सीएम ने छात्र-छात्राओं को लाइब्रेरी अटेंड करने का सबक भी दिया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को यह जानना जरूरी है कि वे अपने परम्परागत पाठ्यक्रम के साथ-साथ देश और दुनिया में घटित होने वाली प्रमुख घटनाओं के बारे में भी जानें। अलग-अलग प्रतिस्पर्धा में यह उपयोगी साबित होगा।

सरकार आज जो है कल नहीं रहेगी, लेकिन किसान था है और रहेगा : राकेश टिकैत

शैक्षिक उपलब्धियां बताईं

सीएम ने कहा कि गोरखपुर के कैंपियरगंज में एक आईटीआई का निर्माण हो रहा है। कैंपियरगंज में दो इंटर कॉलेजों का निर्माण पूरा हो चुका है। सहजनवा में पॉलिटेक्निक का निर्माण हो रहा है। पिपराइच में चीनी मिल का निर्माण होने से गन्ना किसानों की सुविधाएं बढ़ीं हैं।

इनडोर गेम के लिए बनेगा स्टेडियम

सीएम ने कहा कि जंगल कौड़िया का यह क्षेत्र पहलवानों का क्षेत्र माना जाता था, बहुत पहलवानी होती थी। गांव-गांव में अखाड़े होते थे। अब आधुनिकता में लोग उसे भूल रहे हैं। लेकिन याद करिए अभी टोक्यो ओलम्पिक में भारत के पहलवान स्वर्ण पदक जीत रहे थे। उस समय सरकारी घोषणा की गई थी कि इन पहलवानों को पैसा देंगे। स्वर्ण पदक पर ओलम्पिक में राज्य सरकार स्वर्ण पदक अर्जित करने वाले पहलवान को ₹06 करोड़, रजत पदक को चार करोड़ और कांस्य पदक अर्जित करने वाले पहलवान को दो करोड़ देती है। यह राशि खिलाड़ी आगे बढ़ाने को प्रेरित करने को दिया जाता है। अत्याधुनिक कुश्ती हॉल, ऑडिटोरियम हॉल भी बनवाने का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर को इनडोर गेम के लिए और एक अच्छा स्टेडियम में प्राप्त होने वाला है। यह बहुत शीघ्र ही बनेगा।

अगले माह एम्स का होगा उद्घाटन

सीएम ने कहा कि गोरखपुर शिक्षा और स्वास्थ्य का एक हब बन रहा है। प्रधानमंत्री जी के प्रयास से वर्ष 2016 में गोरखपुर को एम्स मिला। एम्स का कार्य पूरा हो चुका है। अगले महीने के अंदर प्रधानमंत्री जी के कर कमलों से गोरखपुर एम्स का उद्घाटन होगा। विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा अब पूर्वांचल के लोगों को गोरखपुर में ही प्राप्त होगा।

Tags: cm yogigorakhpur newsup news
Previous Post

सरकार आज जो है कल नहीं रहेगी, लेकिन किसान था है और रहेगा : राकेश टिकैत

Next Post

बेटियों से छेड़छाड़ के आरोपी पिता को लगी गोली, हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Next Post
shot

बेटियों से छेड़छाड़ के आरोपी पिता को लगी गोली, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

CM Dhami

बारिश से हुए नुकसान का किया जा रहा आकलन : मुख्यमंत्री धामी

18/08/2023
तेजस्वी यादव

मां राबड़ी देवी के साथ तेजस्वी यादव ने वोट डाला, कहा- बिहार में बदलाव की लहर

03/11/2020
कुख्यात डकैत दारोगा लोहार गिरफ्तार

कुख्यात डकैत दारोगा लोहार गिरफ्तार, 20 साल से था फरार

11/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version