Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबलिया

मामूली विवाद में बहा खून, छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया में बुधवार को घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की छानबीन के लिए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार भी पहुंचे थे।

बुधवार को सुबह लगभग दस बजे महेश पासवान (45) पुत्र स्व रामभजु पासवान खाना खाकर डेरे पर जा रहा था। तभी रास्ते में छोटे भाई सोनू पासवान (24) से कहासुनी शुरू हो गयी। विवाद बढ़ने पर सोनू ने ईंट से बड़े भाई महेश के सिर पर वार कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। लोग घायल महेश को उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सक ले जा रहे थे। जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। सहतवार के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आपसी विवाद में हत्या हुई है। घटना की गहनता से छानबीन की जा रही है। आरोपित जल्द ही गिरफ्तार होगा।

Related Articles

Back to top button