• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दादा-परदादा की पीढ़ी से रावण के पुतले बना रहा है ये मुस्लिम परिवार

Writer D by Writer D
14/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, रामपुर
0
Ravan

रावण के पुतले बना रहा है ये मुस्लिम परिवार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर(मुजाहिद खाँ)। धर्म की राजनीति को लेकर भले ही राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में रहती हों।और इन मुद्दों पर सत्ता पर भी काबिज़ होती हों लेकिन भारत वर्ष में एक दूसरे के धर्म से जुड़े त्यौहार हों या आपसी सम्बन्ध इन सभी परम्पराओं के लिए सदियों से एक दूसरे के साथ खड़े हैं और यही सब राष्ट्रीय सद्भावना की एक मिसाल पेश करती हैं।

इसी तरह बुराई पर अच्छाई की जीत पर मनाये जाने वाले हिन्दू धर्म के त्यौहार दशहरा जिसको लेकर रामलीला के आयोजन के साथ अंतिम दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है। लेकिन इसमें मुस्लिम समाज का भी शामिल होना राष्ट्रीय सद्भावना की मिसाल पेश करता है। चाहे रामलीला मंचन में अलग अलग किरदार अदा करना हो या रावण के पुतले तैयार करना हो।

इसी तरह रामपुर में एक मुस्लिम परिवार पीढ़ियों से दशहरे पर रावण के पुतले बनाकर अपनी ज़िंदगी गुज़ार रहा है।

जिसको लेकर पुतले बनाने का काम करने वाले मंज़ूर खान ने बताया कि पिछले 2 सालों से रावण के पुतले बनाने के काम को लेकर काफी परेशानी में हैं क्योंकि पिछले साल भी लॉक डाउन की वजह से काम नहीं मिल सका था। इस बार भी बड़े रावण के ऑर्डर थे लेकिन परमिशन नहीं मिली जिसकी वजह से छोटे करने पड़े जिसके लिए कमेटियों ने पुतले छोटे करने को करने को कहा जिस पर हमने अपनी परेशानी भी बताई छोटे पुतले अब कैसे बनाएंगे। कहा पिछले 2 महीने से काम कर रहे हैं किराए का गोदाम लेकर और लेबर लगाकर।

दशहरा पर इस देवी की आराधना नहीं की, तो अधूरी मानी जाती है नवरात्रि की पूजा

कहा कि अब इस काम में उलझट्टे बहुत ज्यादा हो गए और रिस्क भी ज्यादा है, काम करने को दिल नहीं चाहता। इस बार 35 से 40 फिट के पुतले बनाए हैं इससे ज्यादा बड़े नहीं बनाए। पहले 60 फीट 70 फीट और 75 फीट का भी पुतला होता था लेकिन अब के लोगों ने नहीं लिया और 20 फीट 25 फीट के भी बनाए है। इस बार भी ज्यादा पुतले नहीं बन सके 10-12 पुतले बनाए हैं कुछ रामलीलाओं की परमिशन न मिलने से ऑर्डर कैंसिल हो गए।

पुतले रुद्रपुर उत्तराखंड और कई जिलों तक जाते हैं।कहा 40-45 साल मुझे काम करते हो गए और यह काम बाप और दादा भी करते चले आ रहे हैं इस काम को करते हुए सल्तनत चली आ रही है। कहा मैं मुस्लिम परिवार से हूं लेकिन कोई सहायता नहीं मिल पा रही है।

काम पिट रहा दशहरा पर काम नहीं मिल रहा है तो कम से कम गवर्नमेंट को कोई सहायता करनी चाहिए। लॉकडाउन में कोरोना की वजह से हमारा धंधा पिट गया। यही रोजी रोटी है तो कुछ न कुछ मदद करनी चाहिए थी कोई नहीं मिली इसलिए मेहनत मजदूरी करके खाना पड़ रहा है।

पुतले तैयार करने के लिए 3 महीने पहले जुलाई से काम शुरू करना पड़ता है और दशहरे तक पूरा कर लेते हैं जब तक काम नहीं निपटता है करते ही रहते हैं। कहा इस काम में चार मेरे लड़के तीन लड़कियां के अलावा लेबर लगती है और रिक्शा की लेबर अलग है जो पुतलों को लेकर जाती है अब इस काम में बस मेहनत मजदूरी पड़ रही है थक चुके हैं और गवर्नमेंट कोई भी सहायता नहीं करती है।

Tags: dussehraDussehra 2021Rampur Newsravanup news
Previous Post

चचेरी बहन से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित फरार

Next Post

नेपाल सीमा पर तीन तस्कर गिरफ्तार, जानवरों की हड्डी बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Next Post
arrested

नेपाल सीमा पर तीन तस्कर गिरफ्तार, जानवरों की हड्डी बरामद

यह भी पढ़ें

Firing

ससुराल आए युवक की गोली मारकर हत्या

23/07/2023
dilip kumar wears pink shirt

दिलीप कुमार ने पत्नी सायरा बानो के साथ पसंदीदा पिंक कलर की शर्ट में आए नज़र

01/10/2020
Asus launches

Asus ने फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च की नई नोटबुक

23/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version