Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबस्ती

नौ तस्कर गिरफ्तार, 40 लाख का गांजा बरामद

बस्ती जिले के नगर थाने की पुलिस तथा एन्टी व्हीकल थेफ्ट की संयुक्त टीम द्वारा फुटहिया चौराहे के समीप नौ गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 40 लाख रुपये का गांजा बरामद किया गया है।

जिले के नगर थाने की पुलिस तथा एन्टी व्हीकल थेफ्ट की सयुक्त टीम ने फुटहिया चौराहे के समीप से सुरेन्द्र गुप्त, सुनील कुमार सिंह, राज मोहन सिंह, रामेश्वर सिंह, सुरज कुमार, धीरज कुमार शर्मा, रवि भारत, मुसाफिर भारती, विपिन वर्मा को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तीन कुन्तल गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये है।

अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चाैधरी ने बताया कि इन लोगों द्वारा पटना से लाकर टाँडा अम्बेडकर नगर के अवैध गांजा विक्रेताओं को बेचा जाता है और छोट-छोटे पैकेट में करके कई जिलों में तस्करी की जाती थी। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button