• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर निर्माण न्याय और धर्म का प्रतीक है : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
15/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरक्षपीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा के साथ मानसरोवर रामलीला स्थल पहुंचे, जहां भगवान राम का तिलक किया। इस दौरान उन्होंने भगवान राम के चरित्र को अपनाने की लोगों से अपील की।

कहा कि आज विजयदशमी का त्यौहार है। पूरे देश के अंदर और दुनिया में जहां कहीं भी भारत का नागरिक निवास करता है, इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाता है। इस पर्व को सम-विषम परिस्थिति में अपने घर अपने परिवार के बीच मनाता है। भगवान श्रीराम ने युगों पूर्व अत्याचार व उत्पीड़न के प्रतीक रावण का वध किया था। इस घटना को आज भी हम रामलीला के माध्यम से देखते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा व्यक्तिगत जीवन हो या सार्वजनिक जीवन हो हर एक स्तर पर भगवान के आदर्श को जीवन का हिस्सा मानकर उस पथ का अनुसरण करना चाहिए। विषम परिस्थितियों में धैर्य न खोकर चुनौती का सामना करना चाहिए। सदैव सत्य के मार्ग का अनुसरण ही करना चाहिए।

CM योगी ने वीरगति प्राप्त हुए BSF जवान के परिवार को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

कहा कि मध्यकाल में जब विदेशियों के चलते संस्कृति खतरे में पड़ी थी, तब तुलसीदास ने राष्ट्रीय चेतना व संस्कृति की रक्षा के लिए ऐसे आयोजनों की शुरुआत की गयी। रामलीला सांस्कृतिक जागरण का एक सशक्त माध्यम है। जो गांव-गांव में एक नयी प्रेरणा दे रहा है। और इसी प्रेरणा से हम सभी जुड़े हैं। कहा कि गोरक्षपीठ भी सैकड़ो वर्ष पुरानी इसी परंपरा का निर्वहन कर रहा है।

गोरक्षपीठाधीश्वर ने कहा कि न्याय सदैव सत्य के साथ रहता है और सत्य धर्म का मार्ग प्रशस्त करता है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जो इसी मार्ग की देन है। स्थितियां इस बात को प्रदर्शित करती हैं कि आमजन के नजर में नेतृत्व सही है और उनकी नीति और नियत में खोट नहीं है तो सफलता अवश्य मिलेगी। इस दौरान उन्होंने कोरोना काल में आयुष के महत्व की भी सराहना की।

Tags: cm yogigorakhpur newsup newsYogi News
Previous Post

लखीमपुर हिंसा: अंकित के फ्लैट से बरामद हुई रिवॉल्वर व रिपीटर

Next Post

फार्मासिस्ट हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
arrested

फार्मासिस्ट हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

यह भी पढ़ें

Imran Khan

रास्ते में पलटी इमरान खान के काफिले की गाड़ियां, बाल-बाल बचे पूर्व पीएम

18/03/2023

यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चे, पीएम, सीएम चुनावी जनसभाओं में व्यस्त : पीएल पुनिया

01/03/2022
यूपी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया UP teacher recruitment process

यूपी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, योगी सरकार ने कहा जल्द होंगी बाकी 37,000 भर्तियां

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version