Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिरामपुर

भगवान राम का मानवता के रास्ते पर चलने के संदेश को हम बार-बार दोहराते है : नक़वी

रामपुर (मुजाहिद खाँ)। केंद्रीय मंत्री रामपुर शहर में चल रही सनातन रामलीला में पहुँचे। दशहरे के दिन रामलीला मैदान पहुँचने पर नक़वी का स्वागत हुआ और नक़वी ने सभी को सम्बोधित कर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा की गई उपलब्धियों को भी गिनाया।

इसके साथ कोरोना महामारी के संकट से निकलने व वैक्सिनेशन की उपलब्धियां भी बताई। वहीं नक़वी ने भगवान राम का रोल अदा कर रहे सीता और रावण के अलावा सभी कलाकारों का तिलक लगाकर आरती उतारी और फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।

वहीं मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि रामलीला के  दशहरे से भारत दुनिया का अकेला देश है जो हर वर्ष अहंकार, अराजकता और आतंक को खत्म करने का संकल्प लिया जाता है।

CM पुष्कर दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे अयोध्या, रामलला का करेंगे दर्शन

हर वर्ष भगवान राम ने जो दुनिया को अहंकार आतंक के खात्मे का जो संदेश दिया है और भगवान राम ने मानवता के रास्ते पर चलने का जो संदेश दिया है उसको बार-बार हम दोहराते हैं।

और विजय दशमी व दशहरे का यही संदेश दोहराते हैं।

 

नक़वी ने कहा कि पूरी दुनिया और हर क़ौम यही चाहेगी कि पूरी मज़बूती के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत हो। अहंकार, आतंकवाद और अराजकता का खात्मा हो।

नक़वी ने कहा कि पड़ोस में एक देश है वहाँ पर आतंकवाद दिन दोगुना रात चौगुना बड़ रहा है और फल फूल रहा है जिस तरह से आतंक के साथ महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है वो तभी खत्म हो सकता है कि हमारे देश के संकल्प और भगवान राम के संदेश को सुनें।

Related Articles

Back to top button