• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां-बेटी की हत्या मामले में विधवा बहू व उसका प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
17/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एसओजी एवं औद्योगिक थाने की पुलिस टीम ने 12 अक्टूबर की रात हुई मां-बेटी की हत्या का खुलासा करते हुए शनिवार दोपहर मृतका की विधवा बहू एवं उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। हत्या में प्रयुक्त औजार एवं आरोपितों के खून से सने कपड़े और चोरी गया जेवरात बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि पकड़े गए आरोपित करछना थाना क्षेत्र के भसमा अरई गांव निवासी सलोनी देवी पत्नी स्व0 चन्द्रशेखर (दूसरा पति रामबाबू) और उसका प्रेमी शोभनाथ बिन्द निवासी चक पूरे खुर्द मिया का पूरा थाना औद्योगिक एवं वारदात के बाद जेवरात रखने वाला आरोपित अशोक कुमार निवासी मकनपुर थाना घूरपुर है।

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सलोनी देवी ने बताया कि पति चन्द्रशेखर की छह वर्ष पूर्व मौत हो जाने के बाद से मेरी सास प्रेमा देवी और ससुर बजरंग बहादुर और नन्द तनू बहुत परेशान करते थे। मेरी बेटी अंशिका को अच्छे स्कूल में नाम नहीं लिखया और जब मायके से आती थी मुझसे मिलने नहीं देते थे। आये दिन की परेशानी से तंग आकर आपने मायके में जाकर रहने लगी। लगभग छह माह पूर्व मैने रामबाबू पटेल निवासी भसमा अरई थाना करछना के साथ दूसरी शादी कर ली। शादी करने के बाद से मुझे मेरी बेटी अंशिका से नहीं मिलने दे रहे थे और फोन से भी बातचीत नहीं कराते थे। मैं अपनी बेटी के लिए पूरी तरह परेशान हो चुकी थी।

दूसरा मुख्य अभियुक्त शोभनाथ बिन्द मेरे पहले पति चन्द्रशेखर का दोस्त है। पति की मौत के बाद से उसका सहयोग करता था। इस वजह से उससे बहुत करीबी सम्बन्ध हो गया। वारदात को अंजाम देने के लिए पहले पति के दोस्त को तैयार किया और वारदात की रात वह उसको बुलाया और दोनों लोग पैनसर्ट पहनकर पहुंचे थे। एक पेड़ के सहारे घर में दाखिल हुए। घर में पहुंचते ही पहले ससुर, उसके बाद सास को चापड़, हसिया, एक लकड़ी का प्रयोग किया। नन्द जब सोर मचाने लगी तो उसके कमरे में पहुंचे और उसकी भी हत्या कर दी। पूरी वारदात को चोरी की वारदात बनाने के लिए एक बक्से का ताला तोड़कर जेवरात निकाला। वारदात को अंजाम देने के बाद जेवरात अपने जीजा अशोक कुमार के घर ले गई और बताया कि कुछ विवाद हुआ था, इस लिए गहना आप को देकर जा रही हूॅं।

नामजद सभी आरोपित बेकसूर

इस सम्बन्ध में दर्ज किया गया मुकदमें के सभी आरोपित बेकसूर है। बजरंग बहादुर के भतीजे ने पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था जो जांच के बाद पूरी तरह से बेकसूर निकले।

गौरतलब है कि, औद्योगिक के मिया का पूरा गांव निवासी प्रेमा देवी 50 वर्ष, बेटी तनू की 12 अक्टूबर की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। प्रेमा देवी के पति बजरंग बहादुर को घायल कर दिया लेकिन आठ वर्षीय नातिन अंशिका को सुरक्षित छोड़कर अपराधी फरार हो गए थे। इस सम्बन्ध में गांव के ही गांव के ही महेश नारायण, आकाश, नवनील, समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

Tags: crime newsDouble murderMurder NewsPrayagraj Newsup news
Previous Post

फेक संस्था खोलकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

Next Post

17 अक्टूबर राशिफल : आज इन 7 राशिवालों की चमकेगी किस्मत

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
3 planets will transit

17 अक्टूबर राशिफल : आज इन 7 राशिवालों की चमकेगी किस्मत

यह भी पढ़ें

Truck-Trolley Collision

श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 46 लोग घायल

25/05/2022
FIR lodge

दबंगों ने चोरी से बेच दी खेत की मिट्टी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

21/02/2021
share market

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने भी लगाई ऊंची छलांग

16/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version