• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोई मेरा बेटा चुरा ले गया….- पीड़ित मां ने सीएम योगी से लगाई गुहार

Writer D by Writer D
17/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नगर निगम की चहारदीवारी के पास झोपड़ी डालकर रह रहे इंद्रपाल और गीता का 22 दिन का बेटा बृहस्पतिवार रात किसी ने चुरा लिया। गीता बच्चे के साथ झोपड़ी के बाहर सोई हुई थी। इंद्रपाल और गीता के कई चक्कर काटने के बाद शनिवार देर शाम कोतवाली पुलिस ने बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की। पति-पत्नी खुद भी बच्चे की तलाश में भटक रहे हैं।

इंद्रपाल महोबा में थाना अजनर के गांव महुआबांध के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि काफी गरीब होने की वजह से मेहनत-मजदूरी के लिए बरेली आए थे। कुछ महीने पहले नगर निगम की चहारदीवारी के पास उन्होंने झोपड़ी डाल ली थी। तब से पत्नी गीता और सात बच्चों के साथ यहीं रह रहे हैं। झोपड़ी में जगह कम होने की वजह से कुछ बच्चे पास ही पड़े बड़े-बड़े ह्यूम पाइप में भी सो जाते हैं। गुजारे के लिए वह खुद रिक्शा चलाते हैं जबकि गीता कभी-कभी भीख मांग लाती है।

बकौल इंद्रपाल, बृहस्पतिवार को महानवमी की वजह से भीख मांगने निकली गीता रात करीब 12 बजे लौटी। थकान की वजह से खाना खाकर रात करीब एक बजे झोपड़ी के बाहर ही सो गई। 22 दिन का बेटा भी गीता के पास ही था। रात करीब तीन बजे गीता की आंख खुली तो देखा कि उसने बाबू को गायब पाया। आसपास ढूंढने के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो रात को ही कोतवाली जाकर शिकायत की तो पुलिस वालों ने खुद बच्चे ढूंढने की बात कहकर लौटा दिया।

शाइन सिटी घोटाला: 50 हजार का इनामी आरोपी राजीव सिंह गिरफ्तार

इंद्रपाल ने बताया कि रात में शिकायत के बावजूद पुलिस ने बच्चे को नहीं खोजा। शुक्रवार सुबह चीता मोबाइल के दो सिपाही पहुंचे और पूछताछ करके लौट गए। इसके बाद पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया। वे खुद ही बच्चे की तलाश में भटकते रहे। शनिवार को वे लोग फिर कोतवाली पहुंचे लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। इसके बाद उन्होंने डीएम और एसएसपी कार्यालय में पत्र देने के साथ मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा और बच्चे की तलाश कराने की गुहार लगाई है। इंद्रपाल का कहना है कि वे लोग बहुत गरीब हैं और उनके पास मोबाइल भी नहीं है। इस वजह से उनके पास बच्चे का कोई फोटो भी नहीं है।

इंद्रपाल का कहना है नगर निगम के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस ने उनकी जांच भी कराई ताकि बच्चा चोरी करने वाले का कुछ सुराग लग सके लेकिन कार्य जारी होने के चलते कैमरे बंद मिले। कोतवाली इंस्पेक्टर हिमांशु निगम का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

Tags: Bareilly newsbareilly news in hindiBareilly News Todayबरेली न्यूजबरेली समाचार
Previous Post

 ‘अतिथि देवों भव:’ के अनुरूप हो विदेशी अतिथियों का स्वागत : योगी

Next Post

‘दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट’ के धर्मशाला के शिलान्यास पूजन समारोह में शामिल हुए CM पुष्कर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा भारत: मुख्यमंत्री

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी में पीएम का मेगा कार्यक्रम, ‘विंग्स ओवर गंगा’ में दिखेगा एयरफोर्स का शौर्य

25/10/2026
Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
Next Post

'दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट' के धर्मशाला के शिलान्यास पूजन समारोह में शामिल हुए CM पुष्कर

यह भी पढ़ें

नवरात्रि के प्रथम दिन देवभूमि उत्तराखण्ड आना सौभाग्य : पीएम मोदी

07/10/2021
akhilesh yadav

भाजपा सरकार का घमण्ड तो अब हद से ऊपर हो गया : अखिलेश

12/01/2021
Dandruff

डैंड्रफ से निजात दिलाएंगे ये आसान नुस्खें

13/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version