• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुंछ में शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पहुंचे एयरपोर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
17/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के नरखास में शहीद हुए राज्य के दो सूबेदार के पार्थिव शरीर रविवार को विशेष विमान से जौलीग्रांट पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के नरखास के जंगलों में आतंकियों की तलाश में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो सपूत सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह शहीद हो गए थे। इन दोनों वीर शहीदों के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से जौलीग्रांट लाया गया है, जहां से शहीदों के पार्थिव शरीर उनके पैत्तृक गांव पहुंचा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनकी शहादत को नमन करते हुए कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के साथ हर समय खड़ी है।

कोविड-19 वैक्सीन की 100% प्रथम डोज देने वाला राज्य बना उत्तराखंड : CM पुष्कर

सैन्य कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार वीर सपूतों की अमर शहादत को नमन करती है। राज्य सरकार शहीदों के परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी सहित हर सम्भव सहायता के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है।

मंत्री ने बताया कि सेना के हवाले से बताया कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हो गए थे। शहीद सूबेदार अजय सिंह रामपुर ग्राम, तहसील नरेंद्र नगर, टिहरी जबकि नायक हरेंद्र सिंह ग्राम पीपलसारी, पोस्ट रिखनीखाल तहसील लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे। सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह जंगलों में छिपे आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से शुरू किए गए तलाशी अभियान का हिस्सा थे।

उन्होंने बताया कि चौदह अक्टूबर को आतंकवादियों के साथ भीषण गोलाबारी के बाद सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह के साथ कम्युनिकेशन नेटवर्क बंद हो गया था।

आतंकवादियों को ढेर करने और सैनिकों के साथ कम्युनिकेशन बहाल करने के बाद अथक तलाशी अभियान जारी रहा। इस दौरान शनिवार शाम को सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर बरामद किए गए।

उन्होंने कहा कि अमर शहीदों ने देश सेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

Tags: cm pushkar singh dhamiUttrakhand News
Previous Post

कोविड-19 वैक्सीन की 100% प्रथम डोज देने वाला राज्य बना उत्तराखंड : CM पुष्कर

Next Post

भाजपा ही एक ऐसा संगठन है, जहां सभी वर्गों के लोगों का प्रतिनिधित्व है : केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
Next Post

भाजपा ही एक ऐसा संगठन है, जहां सभी वर्गों के लोगों का प्रतिनिधित्व है : केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

उत्तरी कोरिया के तानाशाह का खुलासा, बना रहा है नई परमाणु पनडुब्बी

09/01/2021
वाराणसी में सीएम योगी

वाराणसी में कोविड अस्पतालों में बिस्तर की कमी नहीं होनी चाहिए : योगी

29/08/2020
apj abdul kalam

”इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं”

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version