• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रवासी मजदूरों में आतंकी हमलों का खौफ, बोले- वापस कभी घाटी नहीं आएंगे

Writer D by Writer D
18/10/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घाटी में आतंकियों द्वारा लगातार प्रवासी मजदूरों का खून बहाए जाने के बाद से डर का माहौल पैदा हो गया है। दूसरे प्रदेशों से वहां काम करने पहुंचे लोग अब पलायन को मजबूर दिख रहे हैं। रविवार को बिहार के दो प्रवासी मजदूरों की कश्मीर में हत्या के बाद रेलवे स्टेशनों का नजारा बदल गया है। जम्मू रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़ देखने को मिली, जो अपने घर लौटना चाहती है।

जम्मू रेलवे स्टेशन के फुटपाथ पर भारी संख्या में लोग बैठे हैं, सब अपने-अपने घर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।

अपने हालात बयां करते हुए कुछ मजदूरों की आंखें भी भर आईं। भूख की वजह से वहां मजदूरों के बच्चे रोते-बिलखते दिखे। मजदूरों ने कहा, ‘हम लोग कभी वापस घाटी (कश्मीर) में नहीं जाएंगे क्योंकि वहां आतंकी धमकी दे रहे हैं और चुनकर हमले कर रहे हैं।’

प्रवासी कामगारों ने कहा है कि उनको जान का खतरा है। मजदूरों का कहना है स्थति ऐसी है कि उनके पास कोई जमापूंजी भी नहीं है। कुछ ने आरोप लगाया कि जिस ईंट के भट्टे में वे लोग काम करते थे वहां के मालिक ने उनका बकाया पैसा भी नहीं दिया और उसके बिना ही वे लोग घर लौटने को मजबूर हैं क्योंकि बात यहां जान पर बन आई है।

पुलिस की गोली से घायल आरोपी की इलाज के दौरान मौत, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी गैर-कश्मीरियों को निशाना बना रहे हैं, इससे लोग डर गए हैं। रविवार को दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने दो बिहार के रहने वाले मजदूरों की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान बिहार के निवासी राजा और जोगिंदर के रूप में हुई है। राजा ऋषिदेव (32) और जोगिंदर ऋषिदेव (34) दोनों अररिया के रहने वाले थे। इनके साथ चुनचुन ऋषिदेव को भी गोली मारी गई थी, लेकिन उनकी जान बच गई। राजा, जोगिंदर और चुनचुन करीब छह महीने पहले कश्मीर गए थे।

शनिवार को भी आतंकियों ने पुलवामा और श्रीनगर में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। श्रीनगर में बिहार के बांका जिले के रहने वाले अरविंद कुमार साह (30)  को निशाना बनाया गया था। वहीं, पुलवामा में यूपी निवासी सगीर अहमद की हत्या की गई थी। 56 साल के सागीर यूपी में सहारनपुर के रहने वाले थे।

Tags: crime newsJammu-Kashmir newsmigrant labour killedNational newsShrinagar news
Previous Post

आगराः बेखौफ हुए चोर, थाने से 25 लाख का माल उड़ाया, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Next Post

जहां पलटी थी विकास दुबे की गाड़ी, उसी जगह बदमाशों की पलटी इनोवा, छह गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

26/05/2026
CM Yogi
Main Slider

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगाः सीएम योगी

26/05/2026
Nautapa
Main Slider

नौतपा में करें ये अचूक उपाय, पैसों से भर जाएगा घर

26/05/2026
CM Dhami attended the launch of 'Apnapan – My Experiences with Narendra Modi'
राजनीति

अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण में शामिल हुए धामी

26/05/2026
Kesahv Prasad Maurya
Main Slider

2047 तक ‘वनवास’ पर रहेगा विपक्ष, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का एनकाउंटर जारी रहेगा: डिप्टी सीएम

26/05/2026
Next Post
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

जहां पलटी थी विकास दुबे की गाड़ी, उसी जगह बदमाशों की पलटी इनोवा, छह गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Marriages

वरमाला से पहले दूल्हा बारात समेत चंपत, परिवार में मचा हंगामा

27/06/2021
drug trafficker arrested

STF ने बरामद की 80 लाख की पहाड़ी चरस, मादक तस्कर गिरफ्तार

26/03/2021
priyanka raina

सुरेश रैना के संन्यास लेने पर पत्नी प्रियंका हुई इमोशनल, लिखी ये पोस्ट

16/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version