Main Sliderजम्मू कश्मीरराष्ट्रीय

आतंकी हमलों के बीच सेना प्रमुख नरवणे पहुंचे पुंछ, सुरक्षा से जुड़ी बैठकों में लेंगे हिस्सा

घाटी में आतंकियों के बढ़ते हमलों के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकंद नरवणे जम्मू के अहम दौरे पर हैं। आज वह पुंछ जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास फॉरवर्ड एरिया (अग्रिम इलाके) में जाकर जवानों से भी मिले। इस दौरान अधिकारों ने उन्हें सुरक्षा की स्थिति और काउंटर टेरर ऑपरेशन्स की जानकारी दी।

पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही आतंकी घटनाओं को देखते हुए उनका यह दो दिन का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। बता दें कि पुंछ और राजौरी में सेना आतंकियों के खात्मे के लिए बड़े पैमाने पर एंटी टेरर अभियान चला रही है।

जम्मू में आर्मी चीफ एमएम नरवणे सुरक्षा मुद्दों से जुड़ी कई अहम बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान ‘व्हाइट नाइट कोर’ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) उन्हें सुरक्षा स्थिति और अभियानगत तैयारियों के बारे में जानकारी देंगे।

पीएम आवास पहुंचे अमित शाह, इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने दो गैर-स्थानीय मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी और एक अन्य को घायल कर दिया था। जम्मू कश्मीर में 24 घंटे से भी कम समय में गैर-स्थानीय मजदूरों पर यह तीसरा हमला था। इससे पहले बिहार के एक रेहड़ी-पटरी वाले और उत्तर प्रदेश के एक बढ़ई की शनिवार शाम को आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इसके अलावा कुछ दिनों पहले पाकिस्तान की तरफ से हो रही घुसपैठ को भी सुरक्षाबल ने नाकाम किया था। इसमें 19 साल के अली बाबर नाम के शख्स को जिंदा पकड़ा गया था। उसके पास से AK-47, चीन-पाकिस्तान में निर्मित ग्रेनेड भी मिले थे।

Related Articles

Back to top button