• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सौ करोड़ वैैक्सीन डोज देने वाला भारत दुनिया का पहला देश : योगी

Writer D by Writer D
19/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बस्ती, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि सौ करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज देने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन चुका है।

संचारी रोग पखवाड़े का शुभारंभ करते हुये श्री योगी ने कहा कि कोरोना सदी की सबसे बड़ी महामारी थी और इस महामारी के प्रति बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जो काम हुआ है, आज उसका परिणाम है कि पहली बार किसी महामारी के लिए भारत ने स्वयं एक नहीं, दो-दो वैक्सीन विकसित किया। कल तक पूरे देश में सौ करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी होगी। सौ करोड़ लोगों को यह डोज देने वाला भारत दुनिया का पहला देश है।

उन्होने कहा कि विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए भी हर नागरिक का जीवन बचाना हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कोरोना प्रबंधन हमारा सबसे बेहतर तो है ही। देश में सबसे अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज देने में भी हमें सफलता मिली है। प्रदेश में 12 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। एक सप्ताह में यह संख्या हम 13 करोड़ लोगों तक पहुंचा चुके होंगे। हमारे पास कोरोना की वैक्सीन भी है और हम एक दिन में 35 से 40 लाख लोगों को वैक्सीन देने में सक्षम हैं। इस प्रकार की हमारी तैयारी है। हमारा यह मानना है कि विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए भी हर नागरिक का जीवन बचाना हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रदेश सरकार सभी प्रभावित किसानों को पूरी मदद देने के लिए कृतसंकल्पित : योगी

श्री योगी ने कहा कि कोरोना महामारी ने देश और दुनिया में बहुत बदलाव लाया है। एक तरफ बहुत सारे लोगों ने अपने प्रिय जनों को खोया है। उन सब के प्रति हमारी संवेदना है। सरकार ने तय किया है कि कोरोना से जो मौतें हुई हैं, वह दुखद हैं और उनके प्रति सरकार की पूरी संवेदना है। उन परिवारों को मुआवजे के रूप में 50 हजार रुपए देने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी व्यवस्था की गई है कि आने वाले समय में इस प्रकार की महामारी से हम लोगों को बचा सकें। यह हम सबकी जिम्मेदारी बनती है, क्योंकि समाज में कहीं क्षति होती है, तो भौतिक रूप से क्षति एक परिवार की होती है।

उन्होने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना को सफलतापूर्वक नियंत्रित करने के बाद इस वर्ष का तीसरा संचारी रोग नियंत्रण का विशेष अभियान शुरू हो रहा है। आज से करीब साढ़े चार वर्ष पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिस एक महामारी ने मासूमों को करीब चार दशकों तक निगलने का कार्य किया था। उस महामारी के खिलाफ इस अभियान का शुभारंभ हमने किया था।

उस समय अंतर विभागीय समन्वय और जनसंवाद का क्या महत्व होता है, हमने इस ताकत को पिछले चार वर्षों में महसूस किया। यद्यपि पहले चरण में बस्ती और गोरखपुर के सात जिले इस कार्यक्रम और इस प्रयोग के केंद्र स्थल रहे, लेकिन धीरे-धीरे कर जहां पर दिमागी बुखार से जुड़े मरीज दिखते थे और व्यापक पैमाने पर मौत होती थी, उन सभी स्थलों पर हमने इस अभियान को व्यापक रूप से शुरू किया।

Tags: basti newscm yogi
Previous Post

ग्राउंड जीरो पर पहुंच सीएम धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

Next Post

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रियंका के सलाहकार और इस नेता ने छोड़ी पार्टी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

महिलाओं को इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

28/07/2026
Hanuman
Main Slider

मंगलवार को करें ये उपाय, बजरंगबली करेंगे हर बला से रक्षा

28/07/2026
Haryana Education Committee terms UP's education model useful.
उत्तर प्रदेश

हरियाणा शिक्षा समिति ने यूपी के शिक्षा मॉडल को बताया उपयोगी और अनुकरणीय

27/07/2026
Parakh 2026
उत्तर प्रदेश

परख-2024 रिपोर्ट पर होगा एक्शन, योगी सरकार ने तैयार किया गुणवत्ता सुधार का रोडमैप

27/07/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार पशुओं के लिए बनाएगी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल

27/07/2026
Next Post

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रियंका के सलाहकार और इस नेता ने छोड़ी पार्टी

यह भी पढ़ें

stingray

न्यूजीलैंड में मछलियों ने बिना किसी नर के दिया बच्चों को जन्म, वैज्ञानिक हैरान

24/01/2021
सुशांत सिंह राजपूत कृति सेनन

सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई ने अकिंता लोखंडे और कृति सैनन को लेकर कही ये बात

11/08/2020
Partha Chatterjee

आईकोर चिटफंड मामले में ED ने तृणमूल महासचिव पार्थ चटर्जी को भेजा समन

14/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version