• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जब मैत्री और करुणा की बात आती है, तब विश्व भगवान बुद्ध का स्मरण करता है : योगी

Writer D by Writer D
20/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजादी के बाद से लगातार उपेक्षित रहे पूर्वी उत्तर प्रदेश को विकास की एक नई उड़ान के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया।

उन्होंने बुधवार को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए कहा कि तथागत बुद्ध की पावन धरती पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता व भारत के प्रधानमंत्री मोदी के कर-कमलों से ‘कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ का लोकार्पण पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास को नई उड़ान देगा। इससे 5 करोड़ से अधिक नागरिक लाभान्वित होंगे।

उन्होंने कहा कि जब मैत्री और करुणा की बात आती है, तब विश्व सदैव भगवान बुद्ध का स्मरण करता है। यही बात प्रधानमंत्री मोदी ने यूएन असेंबली में कहा था कि ‘भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध दिया है।’ यह हमारा सौभाग्य है कि भगवान बुद्ध से जुड़े अधिकांश स्थल उत्तर प्रदेश में हैं।

उन्होंने कहा कि एयर कनेक्टिविटी केवल वायु सेवा के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान को जोड़ने का माध्यम ही नहीं है, बल्कि ढेर सारी योजनाओं को भी अपने साथ लेकर आ रही विकास की एक नई उड़ान है।

PM मोदी ने किया इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, बोले- कुशीनगर प्रेरणा-आस्था का केंद्र

उन्होंने कहा कि 1947 से लेकर के 2014 तक उत्तर प्रदेश में केवल दो एयरपोर्ट फंक्शनल थे। एक प्रदेश की राजधानी लखनऊ और दूसरा वाराणसी का एयरपोर्ट। उत्तर प्रदेश के कनेक्टिविटी उस समय मात्र 15 से 16 स्थानों के लिए थी, आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री के कर-कमलों से जिस एयरपोर्ट का लोकार्पण होने जा रहा है यह प्रदेश का नौवां एयरपोर्ट है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश 75 गंतव्य स्थानों पर वायु सेवा के साथ सीधे जुड़ जाएगा। योगी ने कहा कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की यात्रा कर सकता है, इस परिकल्पना को उत्तर प्रदेश साकार कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर उत्तर प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश 11 नए एयरपोर्ट पर कार्य कर रहा है, जिसमें दो अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी शामिल है। एक अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण की कार्यवाही युद्ध स्तर पर आगे बढ़ रही है और दूसरा गौतमबुद्ध नगर में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कार्यवाही जोरों पर है।

उन्होंने कहा कि यह कुशीनगर का एयरपोर्ट ना केवल उत्तर प्रदेश के लिए बल्कि पश्चिमी उत्तर बिहार और नेपाल के दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण एयरपोर्ट साबित होगा।

Tags: cm yogi adityanathCM Yogi Newsdevelopment in eastern upGorakhpur Hindi SamacharGorakhpur News in Hindikushinagar airportkushinagar international airportkushinagar international airport inaugurationLatest Gorakhpur News in Hindipm modipm modi inaugurate kushinagar airportpm modi news
Previous Post

महर्षि वाल्मीकी ने रामायण की रचना कर विश्व को सत्य पर चलने का दिया संदेश : केशव

Next Post

अफगानिस्तानः राजधानी काबूल धमाके से गूंजी, किसी के जख्मी होने की खबर नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Next Post

अफगानिस्तानः राजधानी काबूल धमाके से गूंजी, किसी के जख्मी होने की खबर नहीं

यह भी पढ़ें

Petrol

देर से आया सही विचार

25/02/2021
Navjot Kaur Sidhu

नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने पार्टी से किया सस्पेंड, इस मामले में हुआ एक्शन

08/12/2025
condition of hair

बालों से भी पता चलता है बीमारी का, ऐसे करें पहचान

09/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version