Categorized

सीरिया में दो बम विस्फोट, चपेट में आई सेना की बस, 14 की मौत

दमिश्क। हिंसा की आंच से झुलस रहे सीरिया की राजधानी दमिश्क में बुधवार को सड़क के किनारे लगाए गए दो बम में विस्फोट हो गया। सेना की एक बस इसकी चपेट में आने से 14 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए।

बताया गया कि, धमाका उस वक्त हुआ, तब लोग अपने काम पर और बच्चे स्कूल जा रहे थे। हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। विस्फोट एक पुल के नीचे मुख्य बस स्थानांतरण बिंदु पर हुआ, जहां वाहन इकट्ठा  होकर राजधानी के कई इलाकों के लिए निकलते हैं। सरकारी बलों के उपनगरों पर नियंत्रण वापस लेने के बाद से दमिश्क में कुछ सालों में इस तरह के हमले कम हो गए हैं। पहले ये उपनगर विद्रोहियों के कब्जे में थे।

कश्मीर में हत्याएं रोकने व शांति के लिये केंद्र सरकार उठाये पाकिस्तान के विरुद्ध कड़े कदम : डॉ मुईन

वहीं, राष्ट्रपति बशर असद की सेना ने अब सीरिया के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण कर लिया है, क्योंकि उनके सहयोगियों रूस और ईरान ने उनके पक्ष में काफी मदद की है। बता दें कि, मार्च 2011 में शुरू हुए सीरिया के संघर्ष में अब तक करीब 3,50,000 से अधिक लोग मारे गए और देश की करीब आधी आबादी विस्थापित हुई है।

Related Articles

Back to top button