• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिले में नदियों ने लिया विकराल रूप, सेना ने संभाला मोर्चा

Writer D by Writer D
20/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, पीलीभीत
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में दो दिनों की मूसलाधार बारिश ने तबाही मैच दी है। जिले में शारदा और देवहा नदी के उफान से कई गांव बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ में फंसे लोग घंटों पेड़ पर बैठे रहे। मजबूरन प्रशासन को सेना बुलानी पड़ी। सेना ने हेलीकाप्टर की मदद से रेस्क्यू कर 26 जिंदगियां बचा ली।

नदियों के किनारे बसे गांव में बाढ़ आ गई है। ग्रामीणों ने अपने घर खाली कर दिए हैं। पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में हालात बद से बद्तर हैं और सेना का रेस्क्यू जारी है।

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बुधवार को बताया कि जिले के हजारा थाना क्षेत्र के गांव नवरसा में जलालुद्दीन, रमजानी, हसन, मोहित, अरशद समेत कई लोग भारी बारिश की चपेट में आ गए. कई लोग दूध का व्यापार करते हैं, जो दूध बेचने के लिए कंबोज नगर चौकी क्षेत्र के तिल्ला नंबर 4 के पास गए थे, लेकिन पानी भर जाने से वे लोग नदी में ही फंस गए. इन लोगों ने पेड़ पर बैठकर बमुश्किल अपनी जान बचाई और जिला प्रशासन से मदद मांगने के लिए अपना वीडियो बनाया। अब जिला प्रशासन एसएसबी और एनडीआरएफ की टीम के साथ इन लोगों को रेस्क्यू करने की कवायद कर रहा है।

बारिश के कारण पीलीभीत में बाढ़ का कहर: सेना ने संभाला मोर्चा

बीच मझधार में फंसे लोगों का रेस्क्यू करने के लिए सेना का हेलीकॉप्टर मौसम ठीक होते ही पीलीभीत पहुंच गया था। सेना के जवानों ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देते हुए बाढ़ में फंसे सभी 26 लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाल लिया है।

बुधवार सुबह लगभग 6:30 बजे सेना का हेलीकॉप्टर अपनी टीम को लेकर नगरिया इलाके में पहुंचा, जहां डीएम व एसपी ने सेना के लोगों को लोकेशन समेत तमाम अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई। इसके बाद सेना के जवानों ने अपने साहस का परिचय देते हुए 26 लोगों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। पीड़ित लोग कहीं छप्पर पर बैठे थे, तो कहीं पेड़ पर. इसके बाद सेना ने इन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम किया। जब यह लोग हेलीकॉप्टर से उतरे तो पीलीभीत के जिला अधिकारी नन्हे-मुन्ने बच्चों से बातचीत करते नजर आए और उनका हालचाल जाना, जिसके बाद इन सबको खाना खिला कर मेडिकल हेल्प दिलाई गई।

पीएम मोदी की ठेठ भोजपुरी सुन गदगद हुए लोग, देर तक गड़गड़ाती रही तालियां

वहीं ढकिया गांव के रहने वाले बख्तावर सिंह, मानक सिंह, दलेर सिंह, मनजीत सिंह, कुलवीर सिंह समेत आधा दर्जन से अधिक लोग अपने खेतों की रखवाली करने गए थे। इस दौरान सोमवार देर रात अचानक नदी में पानी भर गया। जल का स्तर बढ़ता देख सभी लोगों ने ट्रैक्टर पर बैठकर खुद की जान बचाई. घर वालों को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद घरवालों की सूचना पर जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और इन लोगों का रेस्क्यू शुरू किया गया।

उत्तराखंड के बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी से शारदा ऊफान पर है। खीरी-पीलीभीत जिले की सीमा में बसे नहरोसा गांव के छह लोग एक टापू पर शारदा नदी में बाढ़ में फंस गए। इन सभी को एसएसबी जवानो ने जिंदा बचा लिया है।

खीरी जिले से सटे जनपद पीलीभीत के नहरोसा में शारदा नदी में बनबसा बैराज से छोड़े गए साढ़े पांच लाख क्यूसेक पानी से अचानक शारदा नदी में बाढ़ आ गई। शारदा नदी के बीचो-बीच टापू पर कुछ लोग अपने जानवरों के साथ रुके हुए थे, लेकिन शारदा नदी में इतना ज्यादा पानी आ गया कि इन की जान खतरे में पड़ गई। इसकी खबर फोन पर किसी तरह हजारा थाने को दी गई।

हजारा थाने की पुलिस की सुचना पर तुरंत एसएसबी के 39वीं वाहिनी के कमांडेंट मुन्ना सिंह ने गदनिया पलियाकलां से तुरंत पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर नाव पर सभी को सुरक्षित बचाकर ले आए। बचाये गये लोगों में जलाल खां 45 वर्ष, नसीमुद्दीन 35 वर्ष, अकरम उम्र 22 वर्ष, असजाद 28 वर्ष शामिल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन करीब ढाई घंटे तक चला।

Tags: floodpilibhit newsup news
Previous Post

तालिबान की बर्बरता, महिला वॉलीबॉल प्लेयर का सिर किया कलम

Next Post

नगर विकास मंत्री ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Next Post

नगर विकास मंत्री ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

यह भी पढ़ें

हेलिकॉप्टर क्रैश: अंतिम सात मिनट में क्या हुआ, जिसने बिपिन रावत समेत 13 लोगों की ले ली जान

10/12/2021
Sonakshi Sinha will soon be seen on the big screen with Riteish DeshmukhSonakshi Sinha will soon be seen on the big screen with Riteish DeshmukhSonakshi Sinha will soon be seen on the big screen with Riteish DeshmukhSonakshi Sinha will soon be seen on the big screen with Riteish DeshmukhSonakshi Sinha will soon be seen on the big screen with Riteish DeshmukhSonakshi Sinha will soon be seen on the big screen with Riteish DeshmukhSonakshi Sinha will soon be seen on the big screen with Riteish DeshmukhSonakshi Sinha will soon be seen on the big screen with Riteish Deshmukh

जल्द ही रितेश देशमुख के साथ बड़े पर्दे पर नज़र आयेंगी सोनाक्षी सिन्हा

04/06/2021
Badrinath Mandir

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख की हुई घोषणा

26/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version