• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाव पलटने से दो मासूम लापता, खोज में जुटे गोताखोर

Writer D by Writer D
21/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
Four children drowned in the pond

Four children drowned in the pond

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के मोतीपुर और महसी तहसील के 45 गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है वहीं सुजौली में नाव पलटने से दो मासूम बालक लापता हो गए हैं। एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम द्वारा मासूमों की खोज की जा रही है।

जरवल में एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। एडीएम ने चार तहसील के उपजिलाधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। उधर बैराजों से बुधवार को 6.82 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऐसे में 24 घंटे में जलस्तर और बढ़ने की प्रबल संभावना है।

नेपाल के पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश और उत्तराखंड से आ रहे पानी के चलते जिले में बाढ़ आ गई है। मोतीपुर तहसील के 30 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। तहसील क्षेत्र के मझरा, मिर्जवा, चहलवा, बड़खड़िया, मौरहवा, विजय नगर, मुजवा, टिलवा, संपतपुरवा, रामवृक्षपुरवा, रामपुर रेतिया, धनिया बेली, पारसपुरवा समेत 30 गांवों में पानी भर गया है। उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी व तहसीलदार पीयूष कुमार की देखरेख में पीड़ितों का नाव द्वारा रेस्क्यू कर सरकारी स्कूल व पंचायत भवनों में ठहराया जा रहा है। महसी तहसील के 20 गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है।

तहसील क्षेत्र के तारापुरवा, जोगलापुरवा, रानीबाग, फक्कड़पुरवा, छत्तरपुरवा, चमरही, रामदहिनपुरवा, रविपुरवा, कोनी, खरखट्टनपुरवा, बांसगढ़ी, पिपरिया, मंगलपुरवा, चुरईपुरवा समेत 20 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए। सिविलयन विद्यालय मंगलपुरवा में पानी भर गया है। ग्राम प्रधान तेज नरायन शुक्ला ने बताया कि अचानक पानी आने के कारण तीन नावें लगाई गई हैं। कोनी, चुरईपुरवा व रामदहिनपुरवा से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। कैसरगंज तहसील के जरवल में एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। तटवर्ती इलाकों में पानी भरने लगा है। मिहींपुरवा के तीन बैराजों से 683922 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऐसे में संभावना जतायी जा रही है कि बाढ़ और बढ़ेगा। जिससे ग्रामीणों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।

सुजौली थाना क्षेत्र के बड़खड़िया के मजरा नईबस्ती में मंगलवार शाम को अचानक बाढ़ का पानी आ गया। ऐसे में ग्रामीणों का रेस्क्यू किया जाने लगा। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे के आसपास ग्रामीणों को लेकर नाव प्राथमिक विद्यालय जा रहा था। कुछ दूरी पर जंगल में पहुंचते ही नाव पेड़ से टकरा गया। नाव पलटने से गुलशन (05) पुत्र ओमप्रकाश और अंकित (06) पुत्र दयानंद डूब गए। एनडीआरएफ के जवान और गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है, लेकिन कोई पता नहीं चल सका है।

उधर, बाहराइच-लखीमपुर ज़िले की सीमा से सटे जालिमनगर में स्थित सरयू नदी में काफी पानी आ गया है। जिससे सीमावर्ती गांव मझरा, नौबना, मिर्जवा, नकौहा, कंचनपुर समेत अन्य गांव में पानी भर गया है। चारे पानी का अभाव हो गया है। लोग पानी के बीच जीवन-यापन कर रहे हैं।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ की संभावना चार तहसीलों में अधिक है। ऐसे में मोतीपुर, नानपारा, कैसरगंज व महसी के एसडीएम को किया अलर्ट, बाढ़ चौकियों के कर्मचारियों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिया है। महसी में बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने गोलागंज, कायमपुर, पिपरी, बौंडी गांव का निरीक्षण किया। बाढ़ को देखते हुए डीएम ने उपजिलाधिकारी को सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए। हलका लेखपालों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रहने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा को गोलागंज के पास बने साइफन को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं।

Tags: Bahraich Newsdrownedflood in UP
Previous Post

डंपर की टक्कर से घायल हुईं दो सगी बहनें छात्राएं, चालक फरार

Next Post

फांसी के फंदे पर मिला कारोबारी के नौकर का शव, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

अंकित बालियान हत्याकांड पर सीएम योगी का सख्त रुख, मंत्री ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

02/09/2026
150 people stranded in the Mandakini floods were safely rescued.
Main Slider

चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, योगी सरकार का राहत तंत्र सतर्क

02/09/2026
Janmashtami
उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की राह होगी सुगम और सुरक्षित, योगी सरकार ने बनाई मजबूत व्यवस्था

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र

02/09/2026
Lakhpati Didi
उत्तर प्रदेश

‘लखपति दीदी’ बन प्रदेश की 28 लाख से अधिक महिलाएं बनीं परिवार की आर्थिक धुरी

02/09/2026
Next Post
Suicide

फांसी के फंदे पर मिला कारोबारी के नौकर का शव, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

राहुल गांधी का मोदी पर वार, कहा- न टेस्ट हैं, न वेंटिलेटर बस उत्सव का ‘ढोंग’

15/04/2021
Michael Vaughan made a shameful remark against the Indian cricket team

माइकल वॉन ने की भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ शर्मनाक टिप्पड़ी

18/06/2021
Maha Kumbh

महाकुंभ में तेजी से हो रहा पांटून पुलों का निर्माण

30/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version