• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेट्रोल की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, डीजल के दामों में भी आया उछाल

Writer D by Writer D
21/10/2021
in Business, Main Slider, ख़ास खबर
0
Petrol

Petrol

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी का असर घरेलू बाजार में फिर दिख रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया है।

इस बढ़ोतरी के साथ ही राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 106.54 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया, जबकि डीजल भी 95.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 112.44 रुपये, 103.61 रुपये और 107.11 रुपये प्रति लीटर हो गये हैं। वहीं, डीजल के भाव उछलकर क्रमश: 103.26 रुपये, 99.59 रुपये और 98.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गये।

गौरतलब है कि बीते 18 दिनों में पेट्रोल 5.35 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है, जबकि पिछले 21 दिनों में डीजल भी 6.65 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ है।

FDA ने मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन के बूस्टर को दी मंजूरी

गौरतलब कि देश के अधिकांश हिस्सों में पेट्रोल के दाम पहले से ही 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर है। डीजल के भाव भी मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, केरल, कर्नाटक, झारखंड, गोवा और लद्दाख सहित एक दर्जन से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में उस स्तर को पार कर गये हैं।

उल्लेखनीय है अंतरराष्ट्रीय बजार में कच्चे तेल की मांग बढ़ने से उसकी कीमत में लगातार तेजी बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड सात साल में पहली बार बुधवार को 84.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। एक महीने पहले ब्रेंट क्रूड की कीमत 73.92 डॉलर प्रति बैरल थी। भारत में भारत पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर घटती और बढ़ती हैं।

Tags: petrol diesel pricepetrol price all statepetrol price at delhipetrol price in delhi today 2021petrol price in gurgaonpetrol price in haryanapetrol price in noidapetrol price in up todayPetrol price todayPetrol Price Today in Delhiडीजलपेट्रोलपेट्रोल-डीजल रेट
Previous Post

FDA ने मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन के बूस्टर को दी मंजूरी

Next Post

भारत ने रचा 100 करोड़ डोज़ का इतिहास, RML हॉस्पिटल पहुंचे पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

प्रधानमंत्री के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें, अनावश्यक न करें सोने की खरीदारीः मुख्यमंत्री

12/05/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने माँ कामाख्या देवी के दरबार में टेका माथा

12/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

12/05/2026
Vijay Mishra
Main Slider

पूर्व विधायक विजय मिश्रा को तगड़ा झटका, 46 साल पुराने हत्या मामले में दोषी करार

12/05/2026
CM Yogi
Main Slider

नवनिर्वाचित असम सरकार के शपथ ग्रहण में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

12/05/2026
Next Post

भारत ने रचा 100 करोड़ डोज़ का इतिहास, RML हॉस्पिटल पहुंचे पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Sanjay Sherpuria

भारत को आत्मनिर्भर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी: संजय शेरपुरिया

20/01/2022
Priya

SR कॉलेज छात्रा प्रिया से बर्बरता, गला दबाकर हत्या, हाथ-पैर बांधकर घसीटा

25/01/2023
Seema Haider

फिल्मों के बाद अब सीमा हैदर-सचिन को मिला नौकरी का ऑफर, कारोबारी 6-6 लाख का पैकेज देने को तैयार

01/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version