Main Sliderशिक्षा

IBPS ने जारी किया स्कोर बोर्ड, यहां करें चेक

IBPS ने RRB PO का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। IBPS ने RRB PO Main Exam 2021 के लिए स्कोरकार्ड जारी किया है। गौरतलब है कि परीक्षा 25 सितंबर 2021 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट-ibps.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

परीक्षा का रिजल्ट 13 अक्टूबर 2021 को IBPS द्वारा जारी किया गया था। बता दें कि स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर है। कुल 4,135 पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया गया था।

आपको भी लगता इतिहास बोरिंग, तो ऐसे बनाए सब्जेक्ट को रोचक

इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

अब मुख्य परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। IBPS, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू की तारीख की घोषणा जल्द करेगा। परीक्षण संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Related Articles

Back to top button