Main Sliderअंतर्राष्ट्रीय

ड्रोन स्ट्राइक में मारा गया अलकायदा का वरिष्ठ नेता अब्दुल हमीद अल-मातर

उत्तर पश्चिम सीरिया में अमेरिकी सेना की ओर से की गई ड्रोन स्ट्राइक में शुक्रवार को अलकायदा का एक वरिष्ठ नेता मारा गया है।

सेना के मेजर जॉन रिग्सबी और अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता ने कहा कि अब्दुल हामिद अल-मातर ड्रोन स्ट्राइक में मारा गया है। रिग्सबी ने कहा कि अल मातर की हत्या से आतंकी संगठन की वैश्विक हमला करने की साजिश विफल हो जाएगी।

साथ ही अब ये लोग अमेरिकी नागरिकों, हमारे सहयोगियों और निर्दोष लोगों पर हमला करने से डरेंगे।

दो ट्रेलर की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, दो लोग जिंदा जले

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सितंबर के अंत में पेंटागन ने देश के उत्तर-पश्चिम में इदलिब के पास हवाई हमले में सीरिया में अलकायदा के एक अन्य वरिष्ठ कमांडर सलीम अबू-अहमद को मार गिराया था।

Related Articles

Back to top button