मनोरंजन

‘बंटी और बबली 2’ का फर्स्ट लुक आउट, सैफ ने बढ़ाया वजन

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है। ऐसे में अब रानी और सैफ का लुक फैंस का उत्साह और बढ़ाने वाला है। फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ के लिए सैफ अली खान ने अपना वजन भी बढ़ाया है।

फिल्म में सैफ अली खान, राकेश उर्फ बंटी का रोल निभा रहे हैं। राकेश एक रेलवे टिकट कलेक्टर है। उनकी जोड़ी रानी मुखर्जी के साथ जमी है। रानी, विम्मी उर्फ बबली के किरदार में हैं। पहले लुक में आप रानी मुखर्जी को ब्लू कलर के फ्लोरल प्रिंट वाले सूट में हेलमेट लगाए देख सकते हैं। वहीं एक और फोटो में सैफ सिलेंडर उठाए खड़े हैं और रानी उनके पेट का साइज नाप रही हैं।

पहली बार रख रही है करवा चौथ का व्रत, तो नोट कर ले ये खास बातें

बता दें कि, फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ का ट्रेलर 25 अक्टूबर को आएगा। ये फिल्म 19 नवंबर 2021 को रिलीज होगी। रानी मुखर्जी और सैफ अली खान के अलावा फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ होंगे। सिद्धांत और शरवरी भी बंटी और बबली नाम के किरदार निभा रहे हैं। फिल्म से जुड़ा टीजर पहले शेयर किया गया था, जिसमें इस बारे में बताया गया था।

दरअसल, ये फिल्म, साल 2005 में आई ‘बंटी और बबली’ का सीक्वल है। 2005 वाली फिल्म में रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन ने काम किया था। दोनों ने शातिर चोरों का रोल निभाया था, जिसे पसंद किया गया। ‘बंटी और बबली’ सुपरहिट रही थी। फिल्म का गाना ‘कजरा रे’ आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। अब माना जा रहा कि सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की ये नई फिल्म भी धमाका कर सकती है।

Related Articles

Back to top button