• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुंछ: सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, 2 पुलिसकर्मी समेत तीन जवान घायल

Writer D by Writer D
24/10/2021
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
army encounter

army encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू कश्मीर के पुंछ के भट्टा दुरियन के घने जंगलों में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 2 पुलिसकर्मी और एक आर्मी जवान जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबल जेल में बंद पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा को भट्टा दुरियन में लेकर आए थे, ताकि आतंकियों के ठिकानों की पहचान की जा सके। लेकिन तभी आतंकियों ने फायरिंग कर दी।

भट्टा दुरियन के जंगलों में पिछले 13 दिनों से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबल जिया मुस्तफा को आतंकी ठिकानों की पहचान करने के लिए लाए थे। तभी आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में 2 पुलिसकर्मी और 1 आर्मी जवान जख्मी हो गए। इस दौरान जिया भी जख्मी हो गया। उसे फायरिंग के चलते बाहर नहीं निकाला जा सका है। वहीं, घायल जवानों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

CRPF टीम पर आतंकी हमला, क्रॉस फायरिंग में एक नागरिक की मौत

मुस्तफा हार्ड कोर आतंकी है। वह जम्मू कश्मीर की जेल में रहकर पुंछ और राजौरी में छिपे आतंकी ग्रुप्स के साथ लगातार संपर्क में था। ये लोग एक दूसरे को ऑपरेशन्स और गतिविधियों के बारे में लगातार जानकारी दे रहे थे। जिया पीओके के रावलकोट का रहने वाला है। वह जम्मू की भलवाल सेंट्रल जेल से फोन के जरिए आतंकियों के संपर्क में था।

सुरक्षाबल मुस्तफा की संदिग्ध भूमिका के बाद उसे 10 दिन की रिमांड पर मेंढर पुंछ लाए थे। पुंछ में 13 दिन से चल रहे एनकाउंटर में भूमिका को लेकर मुस्तफा से पूछताछ चल रही है। मुस्तफा 15 साल पहले एलओसी के जरिए भारत आया था।

Tags: army encounterJammu-Kashmir newsNational newspoonch encounter
Previous Post

डिप्टी CM केशव मौर्य बोले- कांग्रेस राष्ट्रीय बीमारी, जनता डॉक्टर बनकर कर रही इलाज

Next Post

श्री सीमेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग, रिहायशी इलाके में मची अफरा तफरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
Next Post
massive fire in ferry

श्री सीमेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग, रिहायशी इलाके में मची अफरा तफरी

यह भी पढ़ें

incense

धूप जलाए बिना पूजा मानी जाती है अधूरी, जानिए इसका महत्व

30/11/2021
Sadhvi Ritambhara

साध्वी ऋतम्भरा का जीवन सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण: मुख्यमंत्री

27/05/2025
CM Vishnudev Sai

हितग्राहियों से सीधी बात कर मुख्यमंत्री लेते हैं रोज फीडबैक

19/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version