• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

T-20 वर्ल्ड कप: भारत को मिली करारी हार, पाकिस्तान ने दी 10 विकेट से मात

Writer D by Writer D
24/10/2021
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाकिस्तान ने अपने सलामी बल्लेबाजों कप्तान बाबर आजम (नाबाद 68) और मोहम्मद रिजवान (नाबाद 79) के शानदार अर्धशतकों तथा उनके बीच 152 रन की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की मदद से भारत को आईसीसी टी 20 विश्व कप में रविवार को एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से हराकर भारत के खिलाफ विश्व कप में पांच मैच लगातार हारने के गतिरोध को तोड़ दिया।

भारत ने कप्तान विराट कोहली की 49 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के से सजी 57 रन की जबरदस्त पारी से 20 ओवर में सात विकेट पर 151 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन पाकिस्तान ने 17.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 152 रन बनाकर आसान जीत हासिल की।

भारत ने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ टी 20 विश्व कप में अपने सभी पांच मुकाबले जीते थे लेकिन भारतीय गेंदबाज इस मुकाबले में एक भी पाकिस्तानी विकेट नहीं चटका पाए। जिस मैच को महामुकाबले की संज्ञा दी जा रही थी वह पूरी तरह एकतरफा साबित हुआ।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी ने पगबाधा कर दिया। आफरीदी ने अपने दूसरे और पारी के तीसरे ओवर की पहली बेहतरीन गेंद पर लोकेश राहुल को बोल्ड कर दिया। राहुल आठ गेंदों में तीन रन बनाकर आफरीदी की बेहतरीन इनस्विंगर पर बोल्ड हुए।

क्रीज पर कप्तान विराट कोहली का साथ देने उतरे सूर्यकुमार यादव ने आठ गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाये और हसन अली की गेंद पर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों लपके गए। भारत ने अपना तीसरा विकेट 31 के स्कोर पर गंवाया। लेकिन इसके बाद विराट और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए 53 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 60 रन था। पंत ने हसन अली के पारी के 12वें ओवर में दो छक्के लगाए। पंत स्पिनर शादाब खान की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को ऊंचा खेल गए और गेंदबाज शादाब ने अपनी ही गेंद पर कैच लपककर पंत की पारी का अंत कर दिया। पंत ने 30 गेंदों पर 39 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए। भारत का चौथा विकेट 84 के स्कोर पर गिरा।

मैदान पर अब रवींद्र जडेजा उतरे। विराट ने पारी के 16वें ओवर में हसन अली की गेंदों पर दो चौके लगाए। विराट ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर दो रन लेकर टी -20 विश्व कप में अपना 10वां अर्धशतक पूरा किया और विश्व कप में वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल को पीछे छोड़कर सर्वाधिक फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट ने अगली गेंद पर चौका मारा जबकि जडेजा ने चौथी गेंद पर चौका लगाया लेकिन अगली गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी मोहम्मद नवाज के हाथों लपके गए। जडेजा ने 13 गेंदों पर 13 रन में एक चौका लगाया।

जडेजा का विकेट 125 के स्कोर पर गिरा। इसके 11 रन बाद विराट को आफरीदी की गेंद पर रिजवान ने लपक लिया। हार्दिक पांड्या आठ गेंदों पर 11 रन बनाकर आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए। भारत की पारी 151 रन पर थमी। भुवनेश्वर चार गेंदों पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

पाकिस्तान की तरफ से आफरीदी ने 31 रन पर तीन विकेट, हसन अली ने 44 रन पर दो विकेट , शादाब ने 22 रन पर एक विकेट और हारिस राउफ ने 25 रन पर एक विकेट लिया।

Tags: ind vs pakT20 UpdatesT20 World Cupt20 world cup 2021T20 world cup newsT20 World Cup ScheduleT20 World Cup Updates
Previous Post

CM पुष्कर ने किया प्रदेश की लोकभाषाओं की एकमात्र पत्रिका ‘कुमगढ़’ का विमोचन

Next Post

पुलिस ने पकड़ा लाखों का अवैध पटाखा, एक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
arrested

पुलिस ने पकड़ा लाखों का अवैध पटाखा, एक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

असदुद्दीन ओवैसी

पश्चिम बंगाल चुनाव में ओवैसी को बड़ा झटका, संयोजक ने पार्टी को अलविदा कहा

19/03/2021
priyanka gandhi

फटी जींस विवाद पर प्रियंका ने ट्वीट की PM मोदी-भागवत की फोटो, लिखा- इनके घुटने दिख रहे हैं

19/03/2021
Bahraich violence

Bahraich Violence: जिले में बिगड़े हालात, इंटरनेट बंद; भेजी गईं 6 PAC कंपनियां

14/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version