BusinessMain Slider

धनतेरस से पहले सस्ता सोना खरीदने का मौका, इतनी कीमत में मिलेगा एक ग्राम

धनतेरस से पहले सस्ता सोना खरीदने वालों के लिए बेहतर विकल्प है। सरकार सोमवार, 25 से 29 अक्टूबर (पांच दिनों) तक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की सातवीं सीरीज की कीमत 4,765 रुपये प्रति एक ग्राम है। बॉन्ड दो नवंबर को जारी किए जाएंगे।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021-22 की सातवीं किस्त 25 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रही है, जिसमें 29 अक्टूबर तक निवेश किया जा सकता है। सरकार ने सातवीं सीरीज के लिए कीमत 4,765 रुपये प्रति एक ग्राम तय किया है। ऑनलाइन खरीदने और डिजिटल भुगतान पर प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट भी मिलेगी।

गोल्ड बॉन्ड की कीमत प्रति ग्राम 4,765 रुपये तय की गई है, जो इंडिया बुलियन एण्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड के सामान्य औसत भाव पर आधारित है। यह कीमत निवेश की अवधि से पहले के हफते के अंतिम तीन कारोबारी दिवस के दौरान 999 शुद्धता वाले सोने के औसत भाव पर तय किया गया है।

आरबीआई की ओर से जारी होने वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अवधि 8 वर्ष के लिए होगी, जिसमें पांचवें वर्ष के बाद बाहर निकलने का विकल्प भी होगा।

पांच दिन बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी ब्रेक, जानें अपने शहर के रेट

उल्लेखनीय है कि ये बॉन्ड बैंकों (छोटे वित्त बैंकों और भुगतान बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईएस), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के माध्यम से बेचे जाएंगे। इस बॉन्ड को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा भारत सरकार की ओर से जारी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button