• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनकी मां को राहत, करोड़ो की धोखाधड़ी में मिली क्लीनचिट

Writer D by Writer D
26/10/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

1.36 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा को लखनऊ पुलिस से क्लीन चिट मिल गई है। जबकि किरण बाबा समेत आठ लोगों के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं,पुलिस ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

यह है पूरा मामला

गोमतीनगर में रहने वाली ज्योत्सना ने 19 जून 2020 में विभूतिखंड थाने में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी उनकी मां सुनंदा और आयोसिस वेलनेस कंपनी के किरण बाबा समेत आठ अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उन्होंने आयोसिस वेलनेस कंपनी की फ्रेंचाइजी 1.36 करोड़ रुपये में किरण बाबा के माध्यम से ली थी।

इसके बाद उन्होंने अप्रैल 2019 में रोहतास प्रेसिडेंसियल में एक आफिस भी खोला था और यह शर्त रही कि शुभारंभ में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आएंगी। इसके लिए किरण बाबा ने 11 लाख रुपये अलग से लिए थे। पैसे लेने के बाद भी शुभारंभ में शिल्पा नहीं पहुंची। इसके अलावा कंपनी के मिले सामान भी अच्छे नहीं थे। जब ज्योत्सना को ठगी का अहसास हुआ तो करोड़ों की धोखाधड़ी करने के मामले में विभूतिखंड थाने में सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

दोनों के खिलाफ नहीं मिले साक्ष्य

विभूतिखंड थाना पुलिस का कहना है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किया गया। उनके अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि वह आयोसिस वेलनेस कंपनी में बतौर प्रमोटर थीं । शेयर के रूप में उनकी और मां सुनंदा की कुछ हिस्सेदारी थी। उन्होंने कंपनी वर्ष 2017 के मार्च माह में छोड़ दी थी। इसके शेयर भी बेच दिए थे।

जबकि ज्योत्सना ने कंपनी की फ्रेंचाइजी वर्ष 2019 के अप्रैल माह में ली थी। इस कारण अभिनेत्री शिल्पा और उनकी मां के खिलाफ मुकदमें में कोई साक्ष्य नहीं हैं। बल्कि पार्टनर किरण बाबा और उनके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं।

‘Saand Ki Aankh’ के 2 साल पूरे, ‘शूटर दादी’ को याद कर भावुक हुई भूमि

इस मामले में डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने बताया कि इस मामले की जांच चिनहट के बीबीडी चौकी प्रभारी अजय शुक्ला कर रहे हैं। जिस समय ठगी हुई थी उसके पहले शिल्पा शेट्टी व उनकी मां सुनंदा कंपनी छोड़ दी थी। इसलिए दोनों का नाम हटा दिया गया। उनके मुताबिक किरण बाबा, आयोसिस वेलनेस कंपनी के अधिकारी विनय भसीन, दर्शन, पूनम कुमारी, ईशरफील धरमजवाला, आशा शेट्टी, अनामिका चतुर्वेदी और नवीन सुजलाना पुलिस की जांच में दोषी पाए गए हैं। इनके खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है।

Tags: bollywood gossipsEntertainment newsshilpa shetty
Previous Post

लखीमपुर हिंसा: बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

UP हायर ज्यूडिशियल सर्विस प्री का रिजल्ट घोषित, यहां पर करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

यूपी पुलिस भर्ती का अगला चरण शुरू, PET के लिए एडमिट कार्ड जारी

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Cocktail 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ की दहाड़, 50 करोड़ के क्लब में एंट्री

23/06/2026
Next Post
High Court

UP हायर ज्यूडिशियल सर्विस प्री का रिजल्ट घोषित, यहां पर करें चेक

यह भी पढ़ें

राज्यसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित Rajya Sabha proceedings adjourned till tomorrow

राज्यसभा से निलंबित सांसदों का धरना खत्म, विपक्ष करेगा बचे सत्र का बहिष्कार

22/09/2020

वसीम रिजवी पर भड़के उलेमा, कहा- वह मुसलमान नहीं, कब्रिस्तान में भी दफनाया नहीं जाएगा

15/03/2021
Nia sharma

सुशांत मामले पर निया शर्मा ने दी सलाह, बोलीं- ‘सिर्फ मामले से जुड़े लोग ही बोलें और…!’

16/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version