• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

Writer D by Writer D
27/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बनकर अवैध पटाखा फैक्ट्री के संचालकों से आठ लाख की वसूली करने वाले दो ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से वसूले गए साढ़े पांच लाख रुपए भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम नवीन चतुर्वेदी उर्फ बॉबी पंडित तथा हेमंत चौहान है। इनमें नवीन चतुर्वेदी दिल्ली से प्रकाशित एक हिंदी दैनिक अखबार का पूर्व संवाददाता बताया गया है, जबकि हेमंत चौहान शेयर ट्रेडिंग का कार्य करता है।

12 अक्टूबर को थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र के मनन धाम फाटक के पास बिना किसी लाइसेंस के संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी गई थी। जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया था। पुलिस अधीक्षक नगर निपुण अग्रवाल ने बताया कि इन लोगों ने फैक्ट्री के संचालक एवं फैक्टरी पर विधिक कार्रवाई न कराने के नाम पर फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर आठ लाख की वसूली की गई थी।

जब यह मामला पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आया तो पुलिस ने इस ठगी में शामिल एक फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी और एक कथित पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया। कथित पत्रकार ने पटाखा फैक्ट्री संचालकों को भरोसा दिया कि पुलिस में उसकी बड़ी पहुंच है और वह क्राइम ब्रांच अधिकारी से इस मामले को रफा-दफा करा देगा।

इसी कड़ी में नवीन चतुर्वेदी ने हेमंत चौहान नामक व्यक्ति को फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर दोनों फैक्ट्री संचालकों से मिलवाया और आठ लाख रुपए वसूल लिये।

इसके बाद चार लाख रुपए आपस में बांट लिये। नगर पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि हेमंत चौहान शेयर ट्रेडिंग में काफी पैसा गंवा चुका था, इसलिए उसकी भरपाई करने के लिए उसने नवीन के साथ मिलकर यह ठगी की।

Tags: crime newsghaziabad newsup news
Previous Post

प्रदेश के अन्तर्राज्जीय/अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर पड़ने वाले मार्गों पर बनेंगे भव्य व आकर्षक गेट

Next Post

बीस हजार रुपये की घूस लेते ब्लॉक का लेखाकार रंगे हाथ गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Next Post

बीस हजार रुपये की घूस लेते ब्लॉक का लेखाकार रंगे हाथ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Building Collapse

पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो की मौत; घटनास्थल पर पहुंचीं ममता बनर्जी

18/03/2024
murder

शराब पिलाकर पत्नी ने गला दबाकर पति की कर दी हत्या, प्रेमी समेत गिरफ्तार

25/03/2021
Food Poisoning

कुटू का आटा खाने से सौ से अधिक लोगों की बिगड़ी तबियत, मचा हड़कंप

27/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version