Main Sliderशिक्षा

TGT के 12603 पदों का रिजल्ट घोषित, आधिकारिक वेबसाइट पर करें चेक

प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में प्रशिक्षिक स्नातक सहायक अध्यापक (टीजीटी) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा मिला है।

उनके लिए नौकरी का इंतजार मंगलवार को खत्म हो गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने सभी 16 विषयों में टीजीटी के 12603 पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के पैनल, मेरिट सूची और कटऑफ चयन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने 31 अक्तूबर तक चयन प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया था। चयन बोर्ड ने एक साल से कम समय में विज्ञान, हिंदी, संस्कृत, गृह विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, कला, अंग्रेजी, कृषि, शारीरिक शिक्षा, वाणिज्य, सिलाई, उर्दू, संगीत वादन, संगीत गायन और जीव विज्ञान का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया।

फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, फटाफट चेक करें अपने शहर के रेट

उप सचिव नवल किशोर के मुताबिक सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन का ऑनलाइन विकल्प प्रस्तुत करने के लिए 29 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। इसका लिंक चयन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। दूसरी ओर, चयन बोर्ड ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से यह भी स्पष्ट किया है कि भर्ती में दिव्यांग अभ्यर्थियों को को चार फीसदी आरक्षण दिया गया है।

Related Articles

Back to top button