• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेना की बढ़ी ताकत, 5000 किमी तक दुश्मन का खात्मा करने वाली मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण

Writer D by Writer D
27/10/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय सेना की ताकत और ज्यादा बढ़ गई है। बुधवार को सतह से सतह वार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया गया। इस मिसाइल को एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लॉन्च किया गया। इस मिसाइल की रेंज 5000 किलोमीटर बताई जा रही है।

जानकारी दी गई है कि आज शाम को 7 बजकर 50 मिनट पर इस मिसाइल को लॉन्च किया गया। सरकार ने साफ कर दिया है कि उनकी नीति वहीं रहने वाली है कि किसी भी हथियार का पहले इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। ऐसे में भारत सिर्फ अपनी ताकत बढ़ाने पर पूरा जोर देगा।

कहा जा रहा है कि अग्नि 5 की एंट्री से भारत की सैन्य ताकत काफी ज्यादा बढ़ गई है। चीन से लेकर पाकिस्तान तक, सभी बेचैन हैं। दोनों देश में बहस इस बात पर भी है कि इस मिसाइल की असल रेंज कितनी है।

वैसे अग्नि पांच को लेकर बताया गया है कि इसकी मारक क्षमता 5000 किलोमीटर रहने वाली है। वहीं इस मिसाइल की ताकत इसलिए भी ज्यादा मानी जा रही है क्योंकि इसके इंजन पर काफी काम किया गया है। बताया गया है कि अग्नि पांच के इंजन को तीन चरण वाले ठोस ईधन से बनाया गया है। ऐसे में इसकी क्षमता और सटीकता दूसरी मिसाइलों की तुलना में ज्यादा रहने वाली है।

मुख्य सचिव ने नैमिषारण्य में सभी पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के दिये निर्देश

जानकारी ये भी मिली है कि अग्नि-5 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (Agni-V ICBM) का वजन 50 हजार किलोग्राम है। यह 17।5 मीटर लंबी है। इसका व्यास 2 मीटर यानी 6।7 फीट है। इसके ऊपर 1500 किलोग्राम वजन का परमाणु हथियार लगाया जा सकता है। इस मिसाइल में तीन स्टेज के रॉकेट बूस्टर हैं जो सॉलिड फ्यूल से उड़ते हैं। इसकी ध्वनि की गति से 24 गुना ज्यादा है। यानी एक सेकेंड में 8।16 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

इस सब के अलावा अग्नि पांच की MIRV तकनीक भी काफी खास है जिस वजह से इसके वॉरहेड पर एक की जगह कई हथियार लगाए जा सकते हैं। ऐसे में मिसाइल एक बार में कई टारगेट को ध्वस्त कर सकती है। दावा है कि इस मिसाइल के जरिए पूरे एशिया, यूरोप, अफ्रीका के कुछ हिस्सों तक हमला किया जा सकता है।

Tags: breaking newsgoogle newsHindi Samacharindian armymissile agni-5National news
Previous Post

मुख्य सचिव ने नैमिषारण्य में सभी पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के दिये निर्देश

Next Post

ई-प्रासीक्यूशन पोर्टल पर हुई प्रगति की जानकारी अनिवार्य रूप से नियमित अपलोड करने के निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
Next Post
Mission Shakti

ई-प्रासीक्यूशन पोर्टल पर हुई प्रगति की जानकारी अनिवार्य रूप से नियमित अपलोड करने के निर्देश

यह भी पढ़ें

Maa Skandamata

चैत्र नवरात्र में पांचवें दिन करें देवी स्कंदमाता की पूजा, संतान सुख की होगी प्राप्ति

13/04/2024
Illegal Liquor

150 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

18/10/2022
हेयर स्टाइल

Hair Style :  अपने बालों के अनुसार कराएं अपना हेयर कट

11/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version