• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड सरकार का कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 7 हजार तक मिलेगा बोनस

Desk by Desk
29/10/2021
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। सरकार के इस फैसले से राज्य के 1.60 लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। वहीं, राज्य सरकार ने कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया है और इसके तहत संविदा कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। गुरुवार की देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बोनस को लेकर फैसला किया। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में कई अन्य फैसले लिए गए।

गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी ने किया स्वागत

जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार के फैसले के मुताबिक 4800 ग्रेड पे तक के कर्मचारियों को सात हजार रुपये तक का बोनस दिया जाएगा। जबकि राज्य में अंशकालिक कर्मचारियों को बोनस के रूप में 1184 रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में सरकार ने चिकित्सा शिक्षा को सस्ती दरों में उपलब्ध कराने का भी फैसला कर मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत दी है।

साथ ही, सीएम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में अब नॉन बांड एमबीबीएस के छात्रों के लिए फीस में कटौती की गई है। अब छात्रों से अब 1.45 लाख रुपये सालाना फीस ली जाएगी जबकि इससे पहले चार लाख रुपये फीस तय की गई थी। असल में राज्य में छात्र इस फीस को कम करने की मांग कर रहे थे और छात्रों के विरोध को देखते हुए सरकार ने फीस में बदलाव का फैसला किया है। प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बांड के तहत वार्षिक शुल्क पचास हजार रुपये निर्धारित है। लेकिन अब राज्य सरकार ने सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बॉन्ड सिस्टम लागू करने का फैसला किया है।

कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण फैसले

1-अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए 197 पद सृजित

2-आशा फैसिलिटेटर के लिए यात्रा प्रोत्साहन की राशि दोगुनी

3-कर्मचारियों को पदोन्नति में छूट का लाभ

4-एनएचआईडीसीएल कार्यदायी संस्था नामित

5-29-30 नवंबर को गैरसैंण में आयोजित किया जाएगा विधानसभा सत्र

6-मार्च 2022 तक पानी-सीवर लेट फीस माफ

7-सीएम महिला पोषण योजना को हरी झंडी

8-वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना में संशोधन

9-महिला एवं बाल विकास में नियमों को मंजूरी, पर्यवेक्षकों को बढ़ावा दिया जाएगा

10-कक्षा तीन की भूमि के कब्जाधारियों का विनियमितीकरण दो नवंबर, 2022 तक बढ़ा

11-छात्रों के लिए मुफ्त टैबलेट योजना के मानक में बदलाव और अब तीन की जगह 2 जीबी रैम को मंजूरी

12-कृषि सेवा समूह के नियमों में संशोधन को मंजूरी

Tags: cm pushkar singh dhamidiwalidiwali bonuspushkar singh dhamiUttarakhandUttarakhand Bonus
Previous Post

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, मलिन बस्तियों में रहने वालों को देगी पक्का घर

Next Post

यूपी में 15 IAS अफसरों का ट्रांसफर, रद्द हुआ अमेठी और मऊ के DM का तबादला

Desk

Desk

Related Posts

Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
10 dead so far in Sikkim tunnel accident.
क्राइम

सिक्किम टनल हादसे में अबतक 10 की मौत, ज़हरीली गैस और खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

21/07/2026
Monsoon session disrupted by uproar
नई दिल्ली

हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक टली

21/07/2026
JP Nadda
नई दिल्ली

RML अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा, घायल युवाओं से की मुलाकात; बेहतर इलाज के दिए निर्देश

21/07/2026
Next Post
Transfer

यूपी में 15 IAS अफसरों का ट्रांसफर, रद्द हुआ अमेठी और मऊ के DM का तबादला

यह भी पढ़ें

Randeep Surjewala

आखिर दिल्ली दरबार के लिए किसान कब से खतरा हो गए : सुरजेवाला

26/11/2020
Ram Mandir

खत्म होने वाला है रामभक्तों का सदियों लंबा इंतजार

22/01/2024
Supreme Court

19 दिसंबर से सुप्रीम कोर्ट में शीतकालीन अवकाश, छुट्टियों में नहीं बैठेगी वेकेशन बेंच

17/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version