• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उबाल जारी, जानें अपने शहर के रेट

Writer D by Writer D
30/10/2021
in Business, Main Slider
0
petrol

petrol

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को कच्चे तेल के उच्चतम स्तर पर बने रहने के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगाताार चौथे दिन उबाल जारी रहा।

सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने इन दोंनों की कीमतों में शनिवार को लगातार तीसरे दिन 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की जिसके बाद राजधानी दिल्ली मेंं पेट्रोल 108.99 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.72 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।

इस बढ़त के बाद मुंबई में पेट्रोल 114.81 रुपये और डीजल 105.86 रुपये प्रति लीटर , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 117.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल 107.13 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल 112.76 रुपये और डीजल 104.35 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरू में पेट्रोल 112.79 रुपये और डीजल 103.72 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कोलकाता में भी पेट्रोल के 109.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.84 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुका है। राँची में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मात्र 11 पैसे का अंतर रह गया है। पेट्रोल 103.20 रुपये और डीजल 103.09 रूपये प्रति लीटर पर है। दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 106.12 रुपये और डीजल 98.38 रुपये प्रति लीटर पर है।

थोड़ी देर में जेल से बाहर आएंगे आर्यन खान, रिहाई प्रक्रिया जारी

अभी देश के सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत 105 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुकी है। अधिकांश शहरों में डीजल भी शतक लगा रहा है। इस महीने में अब तक 30 दिनों में से 23 दिन इन दोनों की कीमतों में बढोतरी हुयी है। इस महीने में अब तक पेट्रोल 7.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 7.95 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

बाजार अध्ययन एवं साख निर्धारण करने वाली कंपनी गोल्डमैन सैक्स ने अगले साल तक ब्रेंट क्रूड के 110 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने की रिपोर्ट के बाद कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल में तेजी रही। शुक्रवार को अमेरिका में कच्चे तेल में कारोबार बढ़त में रहा। ब्रेंट क्रूड 83.72 डॉलर प्रति बैरल पर रहा जबकि अमेरिकी क्रूड 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.22 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 108.99 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.72 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर)

दिल्ली————— 108.99—————— 97.72

मुंबई-—————114.81—————— 105.86

चेन्नई—————105.74 -—————101.92

कोलकाता————109.46—————-—100.84

Tags: petrol diesel pricepetrol price all statepetrol price at delhipetrol price in delhi today 2021petrol price in gurgaonpetrol price in haryanapetrol price in noidapetrol price in up todayPetrol price todayPetrol Price Today in Delhiडीजलपेट्रोलपेट्रोल-डीजल रेट
Previous Post

थोड़ी देर में जेल से बाहर आएंगे आर्यन खान, रिहाई प्रक्रिया जारी

Next Post

राजकीय सम्मान के साथ होगा पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े फैंस

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Dehradun-Mussoorie road caves in due to heavy rain
Main Slider

भारी बारिश में धंसा देहरादून-मसूरी मार्ग, अग्रिम आदेशों तक बंद

20/07/2026
Next Post

राजकीय सम्मान के साथ होगा पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े फैंस

यह भी पढ़ें

Kerosene

LPG Crisis: फिर शुरू होगा केरोसिन, पेट्रोल पंपों से भी होगी सप्लाई

30/03/2026
RP Singh

भारतीय खिलाड़ी आरपी सिंह ने अलीगंज की घटना पर यूपी पुलिस को ट्वीट किया

06/05/2023
lehnga

हल्के-फुल्के लहंगे से बनाएं दिवाली लुक ट्रेंडी

11/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version