BB 15: सलमान ने शमिता को जमकर लताड़ा, बोले- मुझे बात करने का नहीं…

बिग बॉस 15 के अपकमिंग वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों की क्लास लगाते हुए दिखेंगे। शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान खान ने शमिता शेट्टी की क्लास लगाई। तेजस्वी प्रकाश पर भी तंज कसा।
प्रोमो में शमिता शेट्टी ने सलमान खान की बातों से अहमति जताई। शमिता ऊंचे टोन में सलमान खान से बात करते हुए दिखीं। ये बात सलमान खान को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। वीडियो में तेजस्वी और शमिता पर तंज कसते हुए सलमान ने कहा- आप तो घर की रानी हैं। वैसे एक और रानी है इस घर में। शमिता शेट्टी। शीशमहल की रानी। ये हमारे घर में दो रानियां हैं।
जवाब में शमिता शेट्टी कहती हैं- तो मैं क्या करूं मैं ऐसे ही पैदा हुई हूं। आपको बता दूं मैं घर में ज्यादा से ज्यादा काम करती हूं। ये अफसोसजनक है। ये बातें शमिता शेट्टी सलमान खान को रूड टोन में कहती हैं। जिससे नाराज होकर सलमान खान कहते हैं- मुझे बात करने का इतना कोई शौक नहीं है मैडम। मेरा बस चले तो मैं ये पूरा एपिसोड साइलेंट में निकाल दूं, आऊं ही नहीं।
TV शो ‘निमकी मुखिया’ के एक्टर हुए गिरफ्तार, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
वीकेंड का वार में काफी सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। घरवालों को अहम टास्क दिया गया है जिसमें वे उस घरवालों के बारे में बताएंगे जिनसे उन्हें शिकायत है। इस हफ्ते घर से कोई एक सदस्य जरूर एलिमिनेट होगा। खबरे हैं कि अकासा सिंह एविक्ट हो गई हैं।




