• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्ववर्ती सरकारों में बंदूक लेकर चलने को मजबूर थे लोग : डॉ शर्मा

Writer D by Writer D
30/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की खस्ता हालत का आरोप लगाते हुये उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि अपराधियों के प्रति आम लोगों के डर इस कदर व्याप्त था कि वे साइकिल तक में बंदूक साथ लेकर चलते थे।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक को संबोधित करते हुये डा शर्मा ने शनिवार को कहा कि पिछली सरकारों में अपराध इस कदर बढ़ा था कि लोग घर से बाहर निकलने से पहले सौ बार सोचने को मजबूर होते थे। महिलाओं में भय की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पिछली सरकारों में लोग भय के चलते साइकिल तक में बंदूक लेकर चलते थे।

उन्होने कहा कि योगी सरकार में उस वातावारण को पूरी तरह से बदला गया है और आज गुंडागर्दी और माफियागिरी खत्म हुई है। योगी सरकार में पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर छूट दी गई। इसका असर यह हुआ कि यूपी के गुंडे कहने लगे कि योगी बाबा माफ करो।

यूपी में कम हुई कोरोना की रफ्तार, मिले सिर्फ 107 सक्रिय मामले

डा शर्मा ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां लोकतांत्रित व्यवस्था लागू है। यहां पर कोई भी व्यक्ति कार्य क्षमता के अनुसार ऊंचे पदों पर पहुंच सकता है। इसका सबसे बेहतर उदाहरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है और दिसम्बर माह तक फिर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के बाद विपक्षी पार्टियां सदस्यता अभियान में कहीं धूल भी नहीं छू पाएंगी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में पंडित दीनदयाल का अन्योदय अभियान पूरी तरह से सफल हो रहा है और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ मिल रहा है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी चुनाव प्रभारी धमेन्द्र प्रधान के साथ चल रही है और उसी में डा. दिनेश शर्मा ने शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने मंच के कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दोबारा योगी सरकार को वापस लाने के लिए जोर-शोर से मेहनत करने की शपथ भी दिलाई है।

Tags: Dr. Dinesh SharmaLucknow Newsup governementup news
Previous Post

दिवाली से पहले शुक्र ने इस राशि में किया प्रवेश, इन जातकों पर होगी धन की बरसात

Next Post

गृहमंत्री अमित शाह ने संतों से भेंट कर लिया आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post

गृहमंत्री अमित शाह ने संतों से भेंट कर लिया आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

Jasmine

खास है ये फूलों को लेप, चंद मिनटों में सिर दर्द को करेगा छूमंतर

17/01/2022
illegal liquor

 दस हजार लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर

01/08/2022
Nikay Chunav

Nikay Chunav: दूसरे राजनीतिक दलों से आये चेहरों को भाजपा में मिली जगह

16/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version