• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी बसपा के पूर्व विधायक को उम्रकैद

Writer D by Writer D
30/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बदायूं
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में बदायूं की एमपी/ एमएलए कोर्ट ने स्नातक छात्रा के अपहरण और बलात्कार के 13 साल पुराने मामले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक योगेन्द्र सागर को उम्रकैद की सजा सुनायी है।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवम अखिलेश कुमार ने 23 अप्रैल 2008 को बीए की छात्रा के अपहरण के बाद हुए रेप के मामले में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व विधायक रहे योगेंद्र सागर को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई है। पूर्व विधायक पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने की दशा में 3 महीने की अतिरिक्त सज़ा भुगतनी होगी।

अदालत ने आदेश में यह भी कहा है कि सभी सजाएं एक साथ चलाई जाएगी।अदालत के फैसला दिए जाने के बाद पूर्व विधायक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मेडिकल व कोविड टेस्ट कराया है।उसके बाद विधायक को जेल भेजा जाएगा।

इस मामले में दो अन्य आरोपी तेजेन्द्र सागर और नीरज शर्मा उर्फ मीनू शर्मा को पहले ही इस मामले में आजीवन कारावास की सज़ा हो चुकी है।

अभियोजन पक्ष की ओर से अपर शासकीय अधिवक्ता मदनलाल राजपूत ने बताया कि 23 अप्रैल 2008 को बिल्सी थाना क्षेत्र कस्बा बिल्सी से बीए की छात्रा का उस समय अपहरण कर लिया गया था जब वह अपनी सहेली के घर नोट्स लेने जा रही थी। कई दिनों के बाद छात्रा की बरामदगी हुई उसके बाद पीड़िता ने अपने बयान में बताया था कि उसको विधायक के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर रखा गया और उसके साथ तेजेन्द्र सागर, नीरज उर्फ मीनू शर्मा और विधायक योगेंद्र सागर ने रेप किया और लखनऊ दिल्ली आदि जगहों पर ले जाकर कई दिनों तक रेप करते रहे। पुलिस एवं मीडिया का दबाव बढ़ने के बाद आरोपी गण पीड़ित छात्रा को मुज़फ्फर नगर में थाने के सामने छोड़ कर आ चले गए थे।

अभियोजन पक्ष के सरकारी वकील मदनलाल राजपूत एवं आरोपी पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस को सुनने के बाद (एडीजे9) एमपी/ एमएलए विशेष न्यायधीश अखिलेश कुमार ने आरोपी पूर्व विधायक योगेंद्र सागर को आजीवन कारावास के साथ 30000 रूपये जुर्माना अदा करने की सज़ा सुनाई है।

उल्लेखनीय है कि योगेंद्र सागर वर्तमान में भाजपा में हैं और उनके पुत्र कुशाग्र सागर बिसौली सुरक्षित विधानसभा सीट से विधायक हैं । योगेंद्र सागर की पत्नी प्रीति सागर पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं।

Tags: Badayun Newscrime newslife imprisonmentup news
Previous Post

महिलायें उनको भूली नहीं है जो कहते थे,लड़को से गलती हो जाती है: स्मृति

Next Post

फ्लाईओवर से छलांग लगाकर डेंगू पीड़ित ने की आत्महत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Blood Donation
उत्तर प्रदेश

रक्तदान शिविर: सिविल अस्पताल रक्त सेंटर टीम ने 108 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान कराया

17/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा कदम: राज्यभर में नई न्यूनतम मजदूरी दरों को मिली कानूनी मंजूरी

17/04/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका को सक्षम, संवेदनशील और सृजनशील नागरिक गढ़ने की पहली प्रयोगशाला बना रही योगी सरकार

17/04/2026
Major action on black marketing of petrol, diesel and LPG
Main Slider

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में 29 हजार से अधिक छापे

17/04/2026
Dairy Sector
उत्तर प्रदेश

दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026: योगी सरकार के विजन से डेयरी सेक्टर को नई रफ्तार

17/04/2026
Next Post
Suicide

फ्लाईओवर से छलांग लगाकर डेंगू पीड़ित ने की आत्महत्या

यह भी पढ़ें

अगले 15 दिनों में आएगा PF खाते में पैसा, ऐसे करें चेक

14/12/2020
AK Sharma

अवधपुरी श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को तैयार : एके शर्मा

20/01/2024

जानें रक्षाबंधनका शुभ मुहूर्त, राखी मंत्र एवं महत्व

28/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version