• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार का उद्देश्य केवल नामकरण और निजीकरण तक सीमित : शिवपाल

Writer D by Writer D
31/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गाजियाबाद, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल यादव ने जातिगत जनगणना के आंकड़ों को सार्वजनिक करने की मांग की है।

सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर गाजियाबाद पहुंचे श्री यादव ने रविवार को कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद सामाजिक न्याय और आर्थिक बराबरी में होती है लेकिन इस दौर में आर्थिक-सामाजिक गैर बराबरी चरम पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की गद्दी पर बैठने वाले हुक्मरानों ने बड़ी चालाकी से पिछड़ों की संख्या का हिसाब ही न होने दिया। 1931 में आखिरी बार जाति आधारित जनगणना हुई थी। 1931 के जातिगत आंकड़ो के आधार पर 2021 में आरक्षण मिल रहा है। ऐसे में मांग है कि सरकार वर्तमान में जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी करे।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल नामकरण और निजीकरण तक सीमित है। इसका उद्देश्य कारपोरेट को फायदा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जानबूझ कर सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण किया जा रहा है। इससे कमजोर और वंचित तबके पर नकारात्मक असर हो रहा है और उन्हें आरक्षण का लाभ भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में उनकी पार्टी निजी क्षेत्र में आरक्षण की मांग करती हैं।

शिवपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के गठबंधन वाली पार्टी की ही सरकार बनेगी। भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए भी एक जैसी विचारधारा वाली पार्टियों को एक साथ आना होगा। गठबंधन के लिए समाजवादी पार्टी उनकी पहली प्राथमिकता है।

उन्होने कहा कि आज भी केंद्र सरकार की ग्रुप ए की नौकरियों में सवर्ण 68, ओबीसी 13, एससी 13, एसटी 6 प्रतिशत हैं। देश के 496 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों में 448 सवर्ण हैं। 43 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 95 प्रतिशत प्रोफेसर, 92.9 प्रतिशत एसोसिएट प्रोफेसर, 66.27 प्रतिशत एसिसटेंट प्रोफेसर सवर्ण हैं। ऐसे में सरकार से मांग है कि सरकारी नौकरियों में सही मंशा और ईमानदारी के साथ दलितों-पिछड़ों को प्रतिनिधित्व मिले और बैकलॉग के जरिए सभी खाली सीटें भरी जाएं ।

शिवपाल ने कहा कि आज इस देश का नौजवान और किसान दोनों संकट में हैं। उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता महंगाई से परेशान है। प्रतिदिन डीजल-पेट्रोल, गैस और अन्य सामग्रियों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसे में गरीब का चूल्हा जलना बंद हो गया है। नौजवान रोजगार के लिए भटक रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। नए कृषि कानून लाकर किसानों को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठियां बरसाईं जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नए कानूनों के तहत सरकार मंडियों को छीनकर कॉरपोरेट कंपनियों को देना चाहती है।

Tags: ghaziabad newsgoogle newsHindi SamacharPolitics newsshivpal yadavup newsup political
Previous Post

बदमाशों की गोली से घायल रेस्टोरेंट संचालक की इलाज के दौरान मौत

Next Post

मुख्यमंत्री योगी ने काबुल नदी के जल से किया राम जन्मभूमि का जलाभिषेक

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Next Post

मुख्यमंत्री योगी ने काबुल नदी के जल से किया राम जन्मभूमि का जलाभिषेक

यह भी पढ़ें

Reliance Jio

Reliance Jio का मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़ा

21/04/2023
सिडनी टी-20 मैच Sydney T20 match

Ind vs Aus 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, स्टीव स्मिथ आउट

08/12/2020
CM Yogi

सेवा व संस्कृति की डोर मजबूत करेंगे सीएम योगी

01/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version