• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लापता तीन छात्राएं दिल्ली से बरामद, सामने आई चौकाने वाली वजह

Writer D by Writer D
01/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखीमपुर खीरी
0
Missing
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन में स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकलीं तीन छात्राओं को पुलिस टीम ने सकुशल दिल्ली से बरामद कर लिया है। छात्राओं ने बताया कि कुछ घरेलू कारणों के कारण तीनों ने घर छोड़ा था।

उधर, एसपी विजय ढुल समेत पूरी पुलिस टीम शनिवार रात भर कोतवाली में डेरा जमाकर कस्बा समेत पलिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालते रहे। उधर, पुलिस ने मोबाइल और छात्रा से जुड़ी एक डायरी भी बरामद की है।

शनिवार को कस्बा समेत एक अन्य स्थान की छात्रा स्कूल जाने के बहाने से घर से निकली थीं। उसके बाद से वह लापता हो गई। परिवार वालों ने उनकी काफी खोज की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। परिवार के लोगों ने रविवार की शाम पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंचे एसपी विजय ढुल ने स्कूल के प्रधानाचार्य, छात्राओं के परिवार वालों और हिरासत में लिए गए दो आरोपियों से पूछताछ की। उसके बाद उन्होंने कस्बे में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान छात्राएं बैंक के पास से होकर पलिया बस अड्डे पहुंचती दिखीं। वहां पर पलिया सीओ ने सीसीटीवी फुटेज देखा जिसमें छात्राएं बस से उतरने के बाद शौचालय में जाती दिखीं।

केशव मौर्य का अखिलेश पर हमला, बोले- 2022 में जिन्ना भी आपको नहीं जितवा पाएंगे

वहां पर यूनीफार्म बदली और बाद में दिल्ली जाने वाली ट्रेन के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। वहां पर ट्रेन न मिलने पर वह लोग दोबारा बस अड्डे पर आईं और दिल्ली वाली बस पर चढ़ गईं। छात्राओं की खोजबीन के लिए एसपी ने एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामलखन, क्राइम प्रभारी निरीक्षक संजय यादव और कस्बा इंचार्ज जेपी यादव समेत पलिया निघासन सीओ के अलावा पलिया के सिपाही वसीम हाशमी को लगाया गया है।

दिल्ली के लिए भी पुलिस टीम रवाना की गई। रविवार की रात करीब 11.45 बजे छात्राएं दिल्ली में मिल गईं। पुलिस टीम ने बताया कि सभी छात्राएं सकुशल हैं। छात्राएं दिल्ली से सकुशल बरामद कर ली गई हैं। सोमवार को परिवार वालों को उन्हें सौंपा जाएगा। – सुबोध जायसवाल, सीओ निघासन

Tags: crime nesgoogle newsHindi Samacharlakhimpur newsup news
Previous Post

Diwali : दीपक-तोरण लगाते समय ध्यान में रखें ये अहम बातें

Next Post

CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाभी, बोले- लूटने वाले जनता का हित नहीं कर पाएंगे

Writer D

Writer D

Related Posts

Cucumber Face Pack
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये स्पेशल फेस पैक, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

05/07/2026
Jewellery
Main Slider

वर्क प्लेस में इस तरह की ज्वेलरी करें कैरी, दिखेंगी अट्रेक्टिव

05/07/2026
Partner
Main Slider

ये संकेत इशारा करते है की आपका पार्टनर है मतलबी

05/07/2026
Tulsi
Main Slider

इस दिशा में न लगाएं तुलसी, परिवार पर खड़ा हो जाएगा संकट

05/07/2026
Paneer Roastie
Main Slider

नाश्ते में कुछ नया आजमाने की सोच रहे हैं तो ये डिश है बेस्ट, स्वाद में लगाएगा जोरदार तड़का

05/07/2026
Next Post

CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाभी, बोले- लूटने वाले जनता का हित नहीं कर पाएंगे

यह भी पढ़ें

सपा नेता नितिन अग्रवाल ने विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी

19/01/2022
एक करोड़ के जेवरात लूट का खुलासा,

एक करोड़ के जेवरात लूट का खुलासा, 11 शातिर गिरफ्तार

31/08/2020
Alok Ranjan

यूपी के पूर्व मुख्य सचिव से आनलाइन ठगी, खाते से उड़ गए इतने रुपए

11/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version