• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संघर्ष करना नहीं जानते अखिलेश, भारी बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार : नंदी

Writer D by Writer D
01/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति
0
Nand Gopal Nandi

Nand Gopal Nandi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोहम्मद अली जिन्ना पर दिये गये बयान से भाजपा बराबर अखिलेश यादव को घेर रही है। सोमवार को कानपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने यहां तक कह दिया कि अखिलेश का बचपना जगहाहिर है। उन्हे मुख्यमंत्री की कुर्सी पिता से मिली और पांच साल तक अपनी सरकार में वीडियो गेम खेलते रहे।

चकेरी एयरपोर्ट से कई शहरों को शुरु हुई हवाई सेवाओं का शुभारंभ करने कानपुर पहुंचे नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी सपा अध्यक्ष पर जमकर विफरे। उन्होंने हरदोई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मोहम्मद अली जिन्ना पर दिये गये बयान की भर्त्सना की।

कहा कि इस बयान से वह एक वर्ग विशेष को खुश करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा कुछ होने वाला नहीं है और उनका बचपना जगजाहिर है। उन्हें तो मुख्यमंत्री की कुर्सी विरासत में मिली है और वह संघर्ष करना जानते ही नहीं है। पिता से मिली कुर्सी पर पांच साल उन्होंने कोई कार्य नहीं किया और सब लोग जानते हैं कि पांच साल की अपनी सरकार में वह वीडियो गेम की खेला करते थे।

मुख्य सचिव ने सचिवालय के कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए की बैठक

बता दें कि, रविवार को हरदोई में अखिलेश यादव ने मोहम्मद अली जिन्ना का महिमा मंडन किया था। रैली में उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल की तुलना जिन्ना से की थी। उन्होंने कहा कि सरादर पटेल जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना एक ही संस्थान से पढ़कर बैरिस्टर बने। सभी ने आजादी की लड़ाई लड़ी।

भाजपा की होगी भारी जीत

आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा का किससे मुकाबला होगा के सवाल पर कहा कि किसी भी पार्टी से भाजपा का मुकाबला नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए काम किया उससे पिछले विधान सभा चुनाव और लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को झूम कर वोट दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उसी नीति पर काम कर रहे हैं। इससे साफ है कि एक बार फिर भाजपा के पक्ष में उत्तर प्रदेश की जनता झूमकर मतदान करने जा रही है और भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

सरकार में रहकर विपक्षियों ने मचाई लूट

नंदी ने कहा कि कांग्रेस, बसपा और सपा की जब भी उत्तर प्रदेश में सरकारें थी उन्होंने लूट के अलावा कुछ भी नहीं किया। अपनी सरकारों में इन्होंने न तो कभी हॉस्पिटल बनवाने की सोची न ही कभी इंडस्ट्री और सड़कें बनवाने की। इनका तो ध्यान इस बात पर रहता था कि किसी अपने आदमी को 50 करोड़ की सड़क को 100 करोड़ में दे दी जाये और कमीशन ले लिया जाये।

मायावती ने टिकट के नाम पर भरी तिजोरी

मंत्री ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी तो अब उत्तर प्रदेश की राजनीति जमीन में कहीं भी नहीं है। मायावती ने तो टिकट के नाम पर अपनी तिजोरियां भरी हैं और जनता के सामने उनकी कलई खुल चुकी है।

Tags: google newsHindi Samacharkanpur newspolitical newsup government newsup news
Previous Post

भाजपा सरकार ने यूपी को पूरी तरह अराजकता की आग में झोंक दिया : अखिलेश यादव

Next Post

ट्विटर पर टॉप पर ट्रेंड करता रहा ‘जिन्ना प्रेमी अखिलेश’

Writer D

Writer D

Related Posts

Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर

04/09/2026
Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
Next Post
akhilesh yadav

ट्विटर पर टॉप पर ट्रेंड करता रहा 'जिन्ना प्रेमी अखिलेश'

यह भी पढ़ें

बिमारियों से दूर रखता पालक, जानें इसके पोषक तत्व

10/12/2021
पीएसी के 44 जवान कोरोना पॉजिटिव

मिस्र में कोरोना के 167 नये मामले दर्ज, संक्रमितों की संख्या 1 लाख के करीब

09/08/2020

कोई भी पात्र किसान क्षतिपूर्ति से वंचित न रहे : योगी

12/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version