• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रेम प्रसंग के चलते पति की कराई निर्मम हत्या, दो हत्यारोपियों सहित पत्नी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
02/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, फतेहपुर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फतेहपुर जिले में सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने अवैध सम्बंधों के चलते युवक की हुई नृशंस हत्या की घटना का अनावरण किया। हत्या में प्रयुक्त औजार बरामद करते हुए दो हत्यारोपियों सहित पत्नी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। सफलतापूर्वक घटना का खुलासा करने पर पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम पुलिस अधीक्षक ने घोषणा की है।

गाजीपुर थाना व कस्बा निवासी देवराज का शव पुलिस ने पासिन का डेरा हरगोविंद के बाग स्थित कुएं से विगत 29 अक्टूबर को बरामद किया था। जिसकी जांच कर रही थाना पुलिस, सर्विलांस व एसओजी की संयुक्त टीम ने किया।

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक देवराज की पत्नी फूलमती के अवैध सम्बन्ध गांव के ही राजेन्द्र पासवान पुत्र जयपाल पासवान से काफी समय से चल रहे थे। जिनके मिलने जुलने पर पति देवराज रोड़ा बनता रहता था। पत्नी फूलमती को यह बात नागवार लगती थी। पत्नी ने अपने प्रेमी राजेन्द्र पासवान व उसके दोस्त उमेश पासवान पुत्र श्यामलाल से मिलकर गला काटकर धड़ से अलग करते हुए नृशंस कर दी। और धड़ को गांव के बाहर एक कुएं में फेंक दिया। वहीं, कटे हुए सिर को खेत में गाढ़ दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घटना की जांच शुरू की। पत्नी फूलमती द्वारा जांच में सहयोग न करने पर पुलिस को शक हुआ। जब पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ की तो पत्नी ने रोंगटे खड़े कर देने वाली पूरी दास्तान बताई। जिसके आधार पर पुलिस ने पत्नी सहित तीनों हत्यारों को गिरफ्तार करके हत्या में प्रयुक्त सम्बल, गड़ासा, चाकू व खून से सने कपड़े बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक की पत्नी फूलमती ने गाजीपुर थाना पुलिस को विगत 27 अक्टूबर को शिकायत पत्र देते हुए कहा कि उसके पति 26 अक्टूबर से घर से गायब हैं। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। फिर 29 अक्टूबर को पुलिस को बिना सिर के एक शव कुएं में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर आसपास ही सिर को खोजने में सफल रही। शिनाख्त के लिए पत्नी फूलमती को बुलाया गया लेकिन धड़ देखकर उसने पहचानने में आनाकानी करती रही जबकि मृतक के हाथ में मां का संदेश गुदा था। उसे देखने के बाद भी उसने शिनाख्त नहीं की। जब उसे सिर दिखाया गया तब उसने शिनाख्त किया। पुलिस को उसके इस व्यवहार पर शंका हुई तो पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी घटना उगल दिया।

पुलिस अधीक्षक ने घटना की त्वरित जांच कर खुलासा करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये का पारतोषिक प्रदान करने की घोषणा कर पुलिस टीम को प्रोत्साहित करने का किया है।

Tags: crime enwsfatehpur newsHindi SamacharMurder Newsup news
Previous Post

ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत

Next Post

दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, असलहा बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Police SI Exam
Main Slider

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को

12/03/2026
PM Kisan Samman Nidhi
Main Slider

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

12/03/2026
CM Yogi
Main Slider

राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन की सभी तैयारियां समय से की जाएं पूर्ण: मुख्यमंत्री योगी

12/03/2026
CM Yogi visited and worshipped Maa Pateshwari
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन

12/03/2026
Fire breaks out in an electricity meter manufacturing factory
उत्तर प्रदेश

बिजली का मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में आग का तांडव, 26 कर्मचारी झुलसे

12/03/2026
Next Post

दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, असलहा बरामद

यह भी पढ़ें

Bribe

पुलिस अधिकारी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ़्तार

18/05/2023
PM Modi

पीएम मोदी देंगे सिक्किम, बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश को 70 हजार करोड़ की सौगातें

28/05/2025
Corona

लखनऊ में कोरोना की दस्तक, महिला डॉक्टर पॉज़िटिव

13/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version