Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमजौनपुर

138 किलो अवैध पटाखा के साथ एक गिरफ्तार, साथी फरार

जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली थानाक्षेत्र स्थित भंडारिया टोली मोहल्ले में तीन दिन पूर्व हुए पटाखा विस्फोट एक बच्चे की मौत के बाद जिला और पुलिस प्रशासन दीपावली पर्व को लेकर अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान चला रखा है।

इसके तहत पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध पटाखे के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की निशानदेही पर 138.85 किलोग्राम पटाखा बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह जलालपुर चौराहे पर संदिग्धों की वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान महिमापुर बाजार निवासी रोशन अली को गिरफ्तार किया है।

जबकि उसका साथी जावेद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त रोशन अली की निशादेही पर विभिन्न प्रकार के कुल 138.85 किलो पटाखा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपित के ऊपर विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button