• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम की नगरी में दीपोत्सव मनाने आयेंगे योगी, 12 लाख दीपकों से जगमगाई अयोध्या 

Writer D by Writer D
02/11/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर
0
Ayodhya

Ayodhya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी में बुधवार को पांचवे दीपोत्सव को मनाने के लिये अयोध्या आयेंगे।

श्रीराम के अयोध्या आगमन को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाते हुए भव्य शोभा यात्रा रामायण कार्निवाल पर आधारित झांकियों का शुभारंभ साकेत महाविद्यालय से प्रारंभ होकर अयोध्या के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई रामकथा पार्क तक जायेगी। पांचवे दीपोत्सव के मुख्य अतिथि किशन रेड्डी पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री भारत सरकार, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल होंगे।

राम की पैड़ी से लेकर सरयू घाट व रामकथा पार्क का पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दरबार में दीप जलायेंगे। इसके बाद पूरी अयोध्या जगमगा उठेगी। इस बार राम की पैड़ी पर नौ लाख दीपक जलेंगे। मठ-मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर कुल तीन लाख दीप जलाये जाने की तैयारी है। कुल मिलाकर 12 लाख दीपक जलाये जायेंगे, जिसके लिये राम की पैड़ी पर डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा दीपक को लगाने में जुटे रहे। मुख्यमंत्री सरयू सलिल की 5100 दीप की महाआरती भी उतारेंगे।

यूपी में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में, 70 जिलों में नहीं मिला एक भी नया केस

नित्य महाआरती के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि दीपोत्सव नये अयोध्या की एक नई पहचान दी है। सरयू आरती की तैयारियों में जुटे उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। इस बार श्रीरामजन्मभूमि परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। रामलला के दरबार में रंगोली मनायी जा रही है। पूरे गर्भगृह को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया जा रहा है। शहर के 12 स्थानों पर एल.ई.डी. वैन लगायी गयी है।

दीपोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, घाट को सजा दिया गया है, जिसे रंग व रूप दिया गया है। घाटों को त्रेता युग की तरह चमकाया गया है। अयोध्या में लगातार पांचवे साल भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू के तट पर 7.50 लाख दिये जलाकर अपना ही वल्र्ड रिकार्ड बनायेंगे। भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक के पूरे दृश्य को ग्यारह झांकियों के रूप में तैयार किया गया है।

मृतक आश्रितों को दी जाये तत्काल नियुक्ति : राजेन्द्र तिवारी

झांकियों को तैयार करने वाले गाजीपुर निवासी प्रदीप व्याहुति ने बताया कि 12 अक्टूबर से हम लोग अयोध्या में आकर चालिस फीट के राज्याभिषेक की झांकियां और बाकी झांकियां तीस-पैंतीस फीट का हम लोगों ने बनाया है। कुल मिलाकर ग्यारह झांकियां तैयार हैं। इन झांकियों में करीब पच्चीस कारीगर पन्द्रह दिन से लगे हुए हैं। इन झांकियों की लागत के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि कई लाख रुपये खर्च हुआ है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस पूरे कार्यक्रम को राज्य मेला घोषित कर दिया है जिससे आगे भी चलता रहे। घाट को सजा दिया गया है। पूरी अयोध्या आकर्षण का केन्द्र बनी है, जिसमें भगवान राम के तीर को पीले कलर में जगह दी गयी है। इस दीपोत्सव को दुनिया के मानचित्र पर रखने के लिये पूरी कोशिश की जा रही है। ढाई हजार बच्चे भगवान राम के जीवन पर आधारित चित्रकारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। कोई भगवान राम को अपने तरीके से रूप दे रहा है तो कोई उनके औजार धनुष और तीर को बना रहा है। रंगोली से अलग-अलग रंगों में सजाया जा रहा है।

बच्चों का कहना है कि इस दीपोत्सव में भगवान राम के जीवन पर आधारित कार्यक्रम में हमें चित्र बनाने का अवसर मिला जो हमारे लिये सौभाग्य की बात है। अयोध्या की राम की पैड़ी पर 7.50 लाख दिये जलाकर रिकार्ड बनाया जायेगा। सैकड़ों छात्र-छात्रायें दीपक को व्यवस्थित तौर पर घाट पर सजा रहे हैं। बाकायदा एक स्क्वायर बनाया गया है जिसमें सौ दिये रखे जायेंगे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें व वालंटियर यह काम कर रहे हैं।

Tags: ayodhya newscm yogideepotsavdeepotsav 2021google newsHindi Samacharup newsYogi News
Previous Post

यूपी में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में, 70 जिलों में नहीं मिला एक भी नया केस

Next Post

दिवाली पर घर ले आए Maruti Celerio, जानें इसकी खासियत और कीमत

Writer D

Writer D

Related Posts

Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे: सीएम योगी

18/06/2026
Dhami cabinet took 13 major decisions
Main Slider

उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: धामी कैबिनेट ने लिए 13 बड़े फैसले

18/06/2026
NEET-2026
Main Slider

योगी सरकार का छात्र हितैषी निर्णय, NEET-2026 के अभ्यर्थियों को नगरीय परिवहन बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट

18/06/2026
Illegal notice on Yogi's dream project
Main Slider

मुख्तार की जमीन पर बना योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट अवैध करार, ध्वस्तीकरण की तैयारी

18/06/2026
Next Post

दिवाली पर घर ले आए Maruti Celerio, जानें इसकी खासियत और कीमत

यह भी पढ़ें

Justice Surya Kant becomes the 53rd CJI

53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांत, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

24/11/2025
Road Accident

दाह संस्कार से लौट रही डीसीएम पलटी, 27 लोग घायल, 12 की हालत नाजुक

27/08/2022
Maharaj Suheldav

महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी योगी सरकार

09/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version