• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस जिले में एक साल रहा पटना ब्लास्ट का आरोपित हैदर

Writer D by Writer D
02/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना के सीरियल ब्लास्ट का आरोपित हैदर अली ने कटरा कोतवाली के पीछे स्थित छोटा मीरजापुर मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के मकान में रहकर बम बनाने का काम किया था। यहीं पर रहकर उसने जनपद के बल्ली अड्डा निवासी अहमद अंसारी व फखरूददीन निवासी अमानगंज से दोस्ती बढ़ाकर उनको जेहाद के लिए बरगलाया था। उनके बहकावे में आने के बाद हैदर ने अहमद अंसारी को पटना तक बम ले जाने के लिए ट्रेनिंग दी थी। उन्हें बताया कि किस तरह से वे यहां से बम को पटना तक ले जाकर रैली में पहुंचाएंगे। वहां पर उनके कुछ लोग पहले से मौजूद रहेंगे जो बम को मंच तक ले जाकर ब्लास्ट करने का काम करेंगे।

झारखंड निवासी हैदर अली कोतवाली के पीछे करीब एक साल तक रहकर बम बनाने व लोगों को प्रशिक्षण देने का काम करता रहा, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। उसने बम बनाने के लिए प्रयागराज निवासी अनिल कुमार व बरकछा निवासी राजू से विस्फोटक पदार्थ लिया था। हैदर के साथ मिलकर अहमद समेत तीन आतंकी खानेे के डिब्बे में बम लेकर ट्रेन से पटना गए थे। ये सभी 27 अक्टूबर 2013 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में पहुंचे थे। वे धीरे-धीरे मंच पर जा रहे थे, इसी बीच सुरक्षा कर्मियों की नजर उन पर पड़ी तो वे आतंकियों को रोकने लगी।

इसी दौरान इन लोगों ने लिए हुए कई बम को ब्लास्ट कर दिया। इसमें छह लोगों की जान गई थी जबकि 20 से अधिक लोग जख्मी हुए थे। मामले की जांच एनआइए के हाथों में गई तो उन्होंने पांच आतंकियों का लोकेशन मीरजापुर में आया। इसमें हैदर अली, अहमद अंसारी, फखरूददीन समेत अन्य शामिल हैं।

18 फरवरी 2014 को एनआइए की टीम जनपद में इनको पकड़ने पहुंची। एक दिन रूकने के बाद 19 फरवरी को अमहद अंसारी, फखरूददीन को गिरफ्तार कर लिया। शाम को बरकछा निवासी राजू व प्रयागराज निवासी अनिल को भी दबोच लिया गया। सभी को 20 फरवरी को सीजीएम कोर्ट में कर उन्हें रिमांड पर लेने की मांग गई। कोर्ट ने उनको रिमांड पर दे दिया। एनआइए कोर्ट में मामला चलने पर न्यायालय ने राजू व प्रयागराज निवासी अनिल तथा फखरूददीन को बरी कर दिया था। वहीं अहमद अंसारी हैदर सहित नौ को दोषी पाते हुए सोमवार को सजा सुना सुनाई।

पटना ब्लास्ट का तार जनपद से जुड़ने पर सभी हुए थे हैरान

पटना ब्लास्ट का तार जनपद के लोगों से जुड़ने पर सभी हैरान हो गए थे। किसी को यकीन नहीं था कि प्रदेश में सबसे शांत माने जाने वाले मीरजापुर जिले के कुछ लोग इस घटना में शामिल हो सकते हैं। अहमद अंसारी आटो चलाने का काम करता था। जिस समय घटना हुई थी, उसी से कुछ समय पहले उसकी शादी हुई थी। गिरफ्तारी के दिन उसकी पत्नी ने एक बेटी जन्म दिया था।

Tags: crime newsgandhi maidan patna blastmirjapur newsup news
Previous Post

फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Next Post

पंच पर्वों का महापर्व है दीपावली, इस बार सालों बाद पड़ रहा शुभ योग

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Next Post
Diwali

पंच पर्वों का महापर्व है दीपावली, इस बार सालों बाद पड़ रहा शुभ योग

यह भी पढ़ें

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, इस मामले में मिली जमानत

16/03/2024
Rajasthan Doctor Bharti

राजस्थान में दो हजार चिकित्सकों की पूरी हुई भर्ती प्रक्रिया

17/12/2020
Inome Tax

संसद में पास हुआ न्यू इनकम टैक्स बिल, आम-आदमी पर ऐसे होगा असर

11/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version