• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

Writer D by Writer D
04/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
Imprisonment

Imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद स्थित अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश पोक्सो न्यायालय अरविन्द कुमार यादव ने पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी ठहराये जाने के बाद आजीवन कारावास और 50 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनायी है।

अदालत ने जुर्माने की धनराशि का 80 प्रतिशत पीड़िता को दिये जाने का आदेश देते हुये फैसले में कहा कि दोषी पक्षकार की ओर से जुर्माना अदा न करने पर उसे एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह मामला थाना उत्तर फिरोजाबाद का है। इसमें पीड़ित बच्ची के साथ मकान मालिक के बेटे द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप था। वादी यहां स्थित कपड़े की एक दुकान पर काम करता है तथा वह किराये के मकान में अपनी पत्नी व दोनों बेटियों के साथ रहता है।

उसकी पांच वर्षीय बड़ी बेटी अक्सर मकानमालिक के लड़के मोनू के पास खेलने चली जाती थी। आठ जून 2019 को मोनू ने बच्ची को अपने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां द्वारा देखे जाने पर उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने अभियोग दर्ज कर विवेचना उपरान्त आरोपी मोनू पुत्र रामप्रकाष निवासी नगला करन सिंह, थाना उत्तर के विरूद्व आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया। मुकदमें की सुनवाई एवं निस्तारण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश पोक्सो न्यायालय अरविन्द कुमार यादव की अदालत में की गयी।

Tags: crime newsfirojabad newsup news
Previous Post

पटाखा बाजार में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

Next Post

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने खुद को गोली मारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, सूचना मिलते ही किसानों के बीच पहुंचे सीएम धामी

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में ब्याज और अर्थदंड माफी योजना-2026 लागू, पुराने बकायेदारों को राहत

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: 31 दिसंबर तक होगी मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

कैबिनेट फैसले: औद्योगिक प्राधिकरणों में भवन मानचित्र मंजूरी होगी आसान

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

किसानों से 2.85 लाख मीट्रिक टन मोटा अनाज खरीदेगी योगी सरकार

09/10/2026
Next Post
Suicide

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने खुद को गोली मारी

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी

हाथरस केस : आज फिर राहुल गांधी हो सकते है हाथरस के लिए रवाना  

03/10/2020
Shahrukh Khan

किंग खान को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने रोका, इस वजह से लगा 7 लाख का जुर्माना

12/11/2022
Bilawal Bhutto

पाक लौटते ही बिलावल ने भारत के खिलाफ उगला ‘जहर’, BJP, RSS पर बोला हमला

06/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version