• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुस्लिम महिलाओं ने उतारी प्रभु श्री राम की आरती, कट्टरपंथी जिहादियों को दिया संदेश

Writer D by Writer D
04/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दीपावली पर्व पर गुरूवार को विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में लमही स्थित सुभाष भवन में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान श्रीराम की महा आरती की। खूबसूरत सजावटी दीपक से सजाये गये थाल से आरती कर मुस्लिम महिलाओं ने देश में शांति और एकता की पैरोकारी की।

महिलाओं ने उर्दू में लिखी श्रीराम आरती और प्रार्थना गाकर संदेश दिया कि भारत की सांझा सांस्कृतिक विरासत श्रीराम में ही समाहित है। इस महाआरती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास ने मुस्लिम महिलाओं के साथ श्रीराम आरती कर धर्म के भेद को खत्म किया और सबके राम, सबमें राम की उक्ति को चरितार्थ किया।

भगवान श्रीराम की आरती उतार फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि धर्म बदलने से पूर्वज नहीं बदल जाते। औरंगजेब के जमाने में हमारे पूर्वजों ने किसी वजह से धर्म बदल लिया, इसका मतलब यह नहीं हम अपनी संस्कृति, देश और पूर्वजों से अलग हो गये। प्रत्येक भारतवासी के पूर्वज प्रभु श्रीराम हैं। किसी भी धर्म को मानने वाले हों लेकिन यदि वे प्रभु श्रीराम को नजरअंदाज करते हैं, तो इसका अर्थ है कि वे अपने पूर्वजों का अपमान करते हैं।

नाजनीन ने कहा कि राम शांति, मर्यादा, संस्कार और सम्बन्ध के प्रतीक हैं। जो राम के साथ है, दुनियां उसके साथ है जैसे भारत। जो राम के खिलाफ गया, दुनियां ने उसका साथ छोड़ दिया जैसे पाकिस्तान। अभी भी वक्त है मुस्लिम देश भगवान श्री राम की शरण में आ जायें, तो शायद उनके पाप धुल जाएंगे, अन्यथा उनका अस्तित्व एक दिन खत्म हो जाएगा जैसे रावण का खत्म हो गया।

योगी सरकार ने प्रदेश को दी बड़ी राहत, 12 रूपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

महंत बालक दास ने कहा कि राम की शरण में रहने वाले को किसी का भय नहीं और राम का साथ छोड़ने वालों को कहीं शरण नहीं। जन-जन में राम का जितना विस्तार होगा, उतना ही दुनियां शांति की ओर जाएगी। विशाल भारत संस्थान के अध्यक्ष एवं रामपंथ के पंथाचार्य डॉ० राजीव ने कहा कि जिस लाहौर को भगवान राम के पुत्र भगवान लव ने बसाया हो, वहां हिंसा का माहौल है, क्योंकि वहां के लोग अपने पूर्वज भगवान लव को भूल गये। नफरत और बदनामी की आग में जल रहे पाकिस्तान का कोई साथ देने वाला नहीं है। भगवान लव का भव्य मंदिर लाहौर में बने तो पाकिस्तान की दशा बदल सकती है।

फाउण्डेशन की केन्द्रीय नेता नजमा परवीन ने कहा कि दुनियां में चारों और धार्मिक हिंसा का वातावरण बना हुआ है, बांग्लादेश में कट्टरपंथी जिहादियों द्वारा मंदिर तोड़ा जाना धार्मिक हिंसा का सबसे बड़ा उदाहरण है। पाकिस्तान धार्मिक हिंसा का केन्द्र बन चुका है, अब वहां के धार्मिक आतंकवादी दुनियां को उजाड़ने का ख्वाब पाले बैठे हैं।

नजमा ने कहा कि अफगानिस्तान में धर्म के नाम पर रोज बम फोड़कर क्रूरतम हत्यायें हो रही हैं। कश्मीर में नाम पूछकर गोली मारी जा रही है। इन सब स्थानों के इतिहास का अध्ययन करें तो यही पता चलेगा कि जब तक यह भारत का हिस्सा था और राम की संस्कृति मानने वाले लोग थे, तब तक शांति, बुद्धिमत्ता और शिक्षा का केन्द्र था। जब यह भू भाग राम से अलग हो गये तब से यहां अशांति, आतंकवाद और गरीबी ने डेरा जमा लिया। इसके पहले नजमा परवीन ने अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी के कलश को सिर पर रखकर पूजा स्थल तक पहुंचाया और लोगों ने दर्शन किया। मुस्लिम महिलाओं ने जय सियाराम का उद्घोष किया और राम नाम का कीर्तन किया।

महाआरती में इनकी रही भागीदारी

दीपावली पर्व पर श्रीराम महाआरती में अर्चना भारतवंशी, डा० मृदुला जायसवाल, नगीना बानो, शबनम, सबीना, नाजिया, नजराना, नगीना, शम्सुननिशा, नाजमा, सैमुननिशा, मुन्नी, जुबैदा, शहजादी, अजमती, रबीना, रूखसाना, हदीसुन, रशीदा, शहीदुन, इली भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, दक्षिता भारतवंशी आदि लोगों ने भाग लिया।

Tags: diwaliDiwali 2021muslim women foundationup newsvaranasi news
Previous Post

हमलावरों ने शिक्षक की गोली मारकर की हत्या

Next Post

औरैया में सीएम योगी करेंगे 389 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post

औरैया में सीएम योगी करेंगे 389 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

भाजपा राज में परेशान है किसान नौजवान: अखिलेश यादव

24/02/2024
arrested

ट्रांसफार्मर का सामान चुराने वाले तीन चोर गिरफ्तार

28/12/2021
CJI Chandrachud

‘न्यायपालिका पर दबाव बना रहा है ‘खास ग्रुप’…’, हरीश साल्वे समेत 600 वकीलों ने CJI को लिखी चिट्ठी

28/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version