• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

130 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद लेकर यहां आया हूं : प्रधानमंत्री मोदी

Writer D by Writer D
04/11/2021
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में तैनात जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यहां अकेला नहीं आया हूं, बल्कि 130 करोड़ देशवासियों का ढेर सारा आशीर्वाद लेकर आया हूं। वे गुरुवार को लाइन ऑफ कंट्रोल पर स्थित नौशेरा में जवानों के साथ दीपोत्सव मनाते हुए अपनी बात साझा कर रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारे जवान ‘मां भारती’ के सुरक्षा कवच हैं। आप संकल्पों से भरे हैं। आपके समार्थ्य से देश में शांति और निश्चिंतता का भाव है। आप सबकी बदौलत ही हमारे देश के लोग रात को चैन से सो पाते हैं और त्योहारों पर खुशियां मना पाते हैं।

राजौरी के लाइन ऑफ कंट्रोल पर स्थित नौशेरा में जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज दिवाली है और कई त्योहार आने वाले हैं। मैं नौशेरा की इस वीर वसुंधरा से सभी देशवासियों को दिवाली के साथ अन्य त्योहारों की शुभकामनाएं देता हूं।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां की धरती पर आते ही मेरा मन अलग ही रोमांच से भर गया है। यहां की हर चोटी से भारतीय सैनिकों के शौर्य का जय-घोष सुनाई देता है। यहां हमारे वीर सैनिकों ने अपने रक्त और पराक्रम से गर्व की गाथाएं लिखी हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान समेत उन वीर सैनिकों को स्मरण किया, जिन्होंने देश के लिए जीने-मरने का प्रण लेते हुए पराक्रम और सिद्धि का परिचय दिया है।

लोकगाथाओं का जिक्र करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कई स्थानों पर इस बात की चर्चा है कि पांडवों ने भी अपने अज्ञातवाश का कुछ समय इसी क्षेत्र में व्यतीत किया था।

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत-काल में हमारे सामने नये लक्ष्य के साथ नयी चुनौतियां भी हैं। हम पहले हथियारों और अन्य सैन्य सामानों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर थे। अब आत्मनिर्भर भारत पर जोर है। रक्षा क्षेत्र से जुड़े 200 से ज्यादा सामान और उपकरण अब देश के भीतर ही खरीदे जायेंगे। आगे यह सूची और भी लंबी होने वाली है। इसी संदर्भ में प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर की बात कही।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि बदलती दुनिया और युद्ध के बदलते रूप के अनुरूप भारत को अपनी शक्ति और क्षमता विकसित करनी होगी। नये और समर्थ भारत के निर्माण में नारी शक्ति की भूमिका पर भी जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भारत की बेटियों की भागीदारी नई बुलंदियों पर पहुंच रही है। अब सैन्य स्कूलों में भी बेटियों को पढ़ाई का अवसर मिलेगा। इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत की सेना दुनिया की किसी भी सेना से अलग है। आपके मानवीय मूल्य और भारतीय संस्कार दूसरों से आपको अलग बनाते हैं। सेना में आना आपके लिए महज नौकरी नहीं है, बल्कि एक साधना है। आप मां-भारती की साधना कर रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक देशवासियों से दिवाली पर एक दीया जवानों के शौर्य को समर्पित करने की बात कही।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘भारत हजारों साल पहले भी अमर था। आज भी अमर है और हजारों साल बाद भी अमर रहेगा।’ प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान कई बार जवानों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाये। भारतीय सीमा पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए आज सुबह प्रधानमंत्री जम्मू होते हुए सीधे नौशेरा पहुंचे, जहां सबसे पहले उन्होंने अमर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने हर बार जवानों के साथ दिवाली मनाई है, क्योंकि देश के जवान ही उनका परिवार हैं। इस दौरान उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने अपनी वीरता का अभूतपूर्व परिचय दिया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दूसरी बार राजौरी जिले में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे हैं। इससे पहले 2019 में भी उन्होंने राजौरी के एक आर्मी डिवीजन में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने हर दिवाली सैनिकों के साथ ही मनाई है।

बतौर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली दिवाली 2014 में सियाचिन में तैनात जवानों के साथ मनायी थी। 2015 में अमृतसर, 2016 में हिमाचल प्रदेश में चीन सीमा पर तैनात जवानों के पास गये थे। 2017 में जम्मू-कश्मीर के गुरेज, 2018 में उत्तराखंड के हर्षिल, 2019 में जम्मू-कश्मीर के राजौरी और 2020 में राजस्थान के लोंगेवाल गये थे।

Tags: Jammu-Kashmir newspm modi
Previous Post

यूपी में कोरोना के 95 एक्टिव केस, 24 घंटें में 17 हुए ठीक

Next Post

हमलावरों ने शिक्षक की गोली मारकर की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami expresses grief over the demise of Virendra Bisht.
उत्तराखंड

सीएम धामी ने वीरेंद्र बिष्ट के निधन पर जताया शोक, अर्पित की श्रद्धांजलि

04/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
CM Yogi
Main Slider

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

04/09/2026
CM Dhami released ₹147 crore with a single click.
Main Slider

9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

04/09/2026
Next Post
Murder

हमलावरों ने शिक्षक की गोली मारकर की हत्या

यह भी पढ़ें

massive fire

हॉट मिक्स प्लांट में लगी आग, 50 लाख का नुकसान

18/09/2022

जमीनी विवाद में बहा अपनों का खून, भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

21/11/2021
स्वतंत्र देव सिंह Swatantra Dev Singh

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह COVID-19 पॉजिटिव पाए गए

02/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version