• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आंदोलनकारी किसानों ने पूर्व राज्यमंत्री सहित कई भाजपा नेताओं को बनाया बंधक

Writer D by Writer D
05/11/2021
in Main Slider, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरियाणा के रोहतक में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने भाजपा नेताओं को बंधक बना लिया। जिन नेताओं को बंधक बनाया गया, उनमें पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ दौरे पर हैं। प्रदेश के हर जिले में शिव मंदिरों पर पीएम मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रखा गया था। रोहतक के किलोई गांव के शिव मंदिर में भी कार्यक्रम रखा गया था। मनीष ग्रोवर समेत तमाम भाजपा नेता इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे। तभी यहां कृषि कानूनों का विरोध कर किसानों ने नेताओं को बंधक बना लिया। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया।

किसानों ने भाजपा नेताओं की गाड़ियों की हवा निकाल दी। इसके अलावा मंदिर प्रांगण में लगी टीवी स्क्रीन के तार काट दिए। किसानों ने नेताओं को बंधक बनाने के लिए मुख्य द्वारों के बाहर पत्थर और झाड़ियां रख दीं। पुलिस लगातार किसानों को समझाने की कोशिश में जुटी है। पिछले चार घंटे से नेता मंदिर में हैं और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

जहरीली शराब से अबतक 33 की मौत, थानाध्यक्ष समेत तीन लोग सस्पेंड

इस कार्यक्रम में ग्रोवर के अलावा संगठन मंत्री रविंद्र राजू, मेयर मनमोहन गोयल, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, सतीश नांदल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामअवतार बाल्मीकि, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, भाजपा के कई पार्षद, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवीन ढुल समेत रोहतक भाजपा के कई नेता पहुंचे थे।

भारत सरकार ने पिछले साल कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए तीन कृषि कानून पास किए थे। लेकिन इनका तभी से लगातार विरोध हो रहा है। किसान दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। कृषि कानूनों को लेकर भारत सरकार और किसान संगठनों के बीच कई स्तर की वार्ता भी हो चुकी है। हालांकि, ये बेनतीजा रही।

Tags: Agriculture billsantional enwsfarmer protestHaryana news
Previous Post

दिवाली  पर एक्ट्रेस के साथ हुआ हादसा, बाल-बाल बची

Next Post

नाबालिग के साथ 17 लोगों ने 4 दिन तक की हैवानियत, छात्रा ने खुद बताई आपबीती

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post
Rape

नाबालिग के साथ 17 लोगों ने 4 दिन तक की हैवानियत, छात्रा ने खुद बताई आपबीती

यह भी पढ़ें

पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राष्ट्रपति, बोले- प्राकृति के अनुरूप जीवन शैली अपनाएं

28/11/2021
CM Yogi

योगी की छवि और यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बना उत्तर प्रदेश में बड़े निवेश की आधारशिला

08/01/2023
Ileana Dcruz randeep hooda

रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रूज की जोड़ी ‘अनफेयर एंड लवली’ में आएगी नजर

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version