Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमगाजियाबाद

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराई 30 गाड़ियां, 12 लोग घायल

गाजियाबाद के थाना मसूरी इलाके में मेरठ एक्सप्रेसवे पर करीब 30 गाड़ियां कोहरे की वजह से आपस में टकरा गईं। गनीमत रही कि हादसे में किसी हताहत नहीं हुआ है। कोहरे के कारण हुए हादसे की वजह से मौके पर लंबा जाम लगा रहा।

पुलिस ने बताया कि गाड़ियों की भिड़ंत में करीब 12 लोग घायल हो गए और इनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को एक्सप्रेस वे से हटवाकर ट्रैफिक को सुचारू कराया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 30 गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हादसा सुबह 8:30 बजे के आसपास हुआ।

T-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, जगी सेमीफाइनल की उम्मीद

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी क्षतिग्रस्त गाड़ियों को एक तरफ करवाने के बाद ट्रैफिक के शुरू करवाया। वहीं हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करीब एक दर्जन लोग घायल है जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button