• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोक निर्माण विभाग के कार्यलय परिसर में मीडिया के प्रवेश पर लगी रोक, ये है वजह

Writer D by Writer D
06/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में अधिशासी अभियंता सन्सवीर सिंह चौधरी ने एक हिटलर शाही आदेश जारी कर मीडिया को 11 से 12 बजे तक बाद कार्यालय परिसर में आने पर अंकुश लगा दिया है। जिसको लेकर पत्रकारों में भारी नाराजगी है।

जनपद के प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर के मैन गेट के बाहर दीवारों पर सन्सवीर सिंह चौधरी द्वारा लिखवा दिया गया है कि सुबह 11 बजे से 12 बजे के बाद किसी भी मीडिया कर्मी को कार्यालय परिसर में कोई प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिसके लिए कार्यालय परिसर के मेन गेट पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गई है और उससे कहा गया है कि कोई भी पत्रकार कार्यालय परिसर के अंदर प्रवेश ना करें।

बताया जाता है कि इससे पहले पूर्व में कई अधिशासी अभियंता मथुरा जनपद में रहे हैं लेकिन ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया कि पत्रकारों को कार्यालय परिसर में आने से रोका जा सके। बताया जाता है कि अभी कुछ दिनों पूर्व में कार्यालय काफी चर्चाओं में रहा है यहां के कर्मचारियों व अधिकारियों की मिलीभगत से 12 लाख 50 हजार रुपए गलत तरीके से कार्यालय के कर्मचारियों ने अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए।

ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

जब पूरा मामला मीडिया में आया तब इस पूरे प्रकरण की विभाग द्वारा जांच बैठाई गई और गलत ढंग से ट्रांसफर किए गए रुपए वापस ले लिए गए। क्या इसी वजह से पत्रकारों को कार्यालय परिसर में नहीं आने दिया जा रहा है। जिससे कार्यालय की कमियों को पत्रकार उजागर ना कर सके। सरकारी कार्यालयों में कोई भी अधिकारी पत्रकारों से मिलने के लिए समय तो निर्धारित कर सकता है लेकिन कार्यालय प्रांगण में आने से नहीं रोक सकता।

जब इस संबंध में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संसवीर सिंह चौधरी को फोन कर जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने अपना फोन नहीं उठाया वही संसवीर सिंह के अर्दली ने मीडिया कर्मियों से कहा कि पत्रकार क्या होते हैं यहां पत्रकारों का कोई काम नहीं है।

Tags: hindi newsmathura nesPublic Works Department mathuraup news
Previous Post

ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

Next Post

नहीं थम रहा जहरीली शराब का कहर, 3 दिन में हुई 30 लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
Poisonous Liquor

नहीं थम रहा जहरीली शराब का कहर, 3 दिन में हुई 30 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

कोरोना बना रहा है अपना शिकार Corona is making its prey

Pandemic : कोरोना की घटती रफ्तार, सक्रिय मामले ढायी लाख से कम

03/01/2021
CM Yogi

सीएम ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन- बोले, कई बार पराजय भी बड़ी जीत का मार्ग प्रशस्त करता है

09/09/2024
arrested

चोरी के वाहन समेत शातिर चोर गिरफ्तार

15/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version