• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी विधानसभा चुनाव युवाओं के भविष्य का चुनाव है : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
07/11/2021
in Main Slider, अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी द्वारा यहां आयोजित जनादेश महारैली में पार्टी नेताओं ने एक बार अखिलेश यादव को यूपी की सत्ता सौंपने का संकल्प दोहराया। समाजवादी पार्टी के कुनबा बढ़ाओ अभियान के तहत अम्बेडकर नगर के दो कद्दावर नेताओं लालजी वर्मा तथा रामअचल राजभर को पार्टी में शामिल करने की औपचारिकता निभाने के बाद अखिलेश यादव ने रविवार को अम्बेडकर नगर में जनादेश रैली को संबोधित किया।

अखिलेश यादव ने जनादेशरौली को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव दरअसल लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। यह युवाओं के भविष्य का चुनाव है। भाजपा सरकार नें नौकरी नहीं है, रोजगार नहीं है। युवा, किसान और हर आम आदमी परेशान है। अखिलेश ने कहा जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव आपके भविष्य का फैसला करने वाले हैं। इस बार भाजपा का सफाया करना है।

पिछडों का इंक़लाब होगा ~ बाइस में बदलाव होगा#बाइस_में_बाइसिकल#नयी_हवा_है_नयी_सपा_है#बड़ों_का_हाथ_युवा_का_साथ pic.twitter.com/UTG8EpAHe0

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 7, 2021

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार समेत सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे बाबा सीएम लाल रंग से घबराते हैं। महंगाई इतनी बढ़ा चुके हैं कि न जाने वो कब सिंलेंडर का रंग भी बदल दें। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में नौकरी और रोजगार के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर कई दावे किये जा रहे है। लेकिन यहां युवा नौकरी के लिये भटक रहे हैं। किसान और गरीब परेशान है।

Image

उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार ने कोरोना काल में गरीबों को अनाथ छोड़ा। कई लोगों की जान गई। दाह संस्कार का भी इंतजाम नहीं किया गया। अखिलेश ने कहा कि लोगों के मन में इस सरकार को लेकर बेहद गुस्सा है। यह रैली इतिहास को लिखेगी और यूपी की जनता 2022 में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फैंकेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। किसानों को गाड़ी से कुचलने का काम किया गया है। तीन इंजन की सरकार ने किसानों को कुचला। एक सरकार केन्द्र की, एक सरकार उत्तर प्रदेश की और एक सरकार लखीमपुर खीरी की है। लखीमपुर खीरी की सरकार तो अलग ही चल रही है। भाजपा सरकार ने अन्याय बढ़ाने के साथ भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। किसान के धान की खरीद नहीं हो रही है। भाजपा के शासन में बुनकर भी परेशान हैं। सरकार कोई भी इंतजाम नहीं कर पा रही है।

केंद्र सरकार विवादित कृषि क़ानूनों को वापस लेती तो बेहतर होता : मायावती

अखिलेश यादव ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर तथा डॉ. राममनोहर लोहिया के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारे इन महापुरुषों ने भी समतामूलक समाज का सपना देखा था, उसे पूरा किया जा सकता है। डा भीमराव और लोहिया चाहते थे कि देश में परिवर्तन हो, बेहतरी हो। इन्हें भेदभाव में जीना पड़ा। अब वक्त उनके लिये कुछ करने का है। समाजवादी पार्टी उन प्रयासों को पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि लोगों में उत्साह साफ दिख रहा है। यह जनसैलाब इतिहास लिखेगा। जनादेश रैली में अखिलेश यादव ने राम अचल राजभर व लालजी वर्मा का स्वागत किया। बसपा से आये नेताओं से उन्होंने कहा कि आपको समाजवादी लोग पूरा सम्मान देंगे।

Tags: akhilesh yadavAmbedkarnagar newsjanadesh rallypolitical newsUP Assembly Election 2022up newsUP Politics
Previous Post

केंद्र सरकार विवादित कृषि क़ानूनों को वापस लेती तो बेहतर होता : मायावती

Next Post

धर्मांतरण केस: यूपी एटीएस ने मौलाना उमर के बेटे को किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post

धर्मांतरण केस: यूपी एटीएस ने मौलाना उमर के बेटे को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Suicide

मानसिक बीमारी से परेशान युवती ने दुपट्टे का फंदा बनाकर लगाई फांसी

24/03/2021
double decker bus overturns

डबल डेकर बस पलटी, 18 यात्री गंभीर रूप से घायल

27/05/2022
Three thugs were arrested and sent to jail

पांच इनामी गैंगस्टर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

17/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version