• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने “रबी कृषक महोत्सव – 2021“ का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
12/11/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मानूबांस, हरिद्वार में “रबी कृषक महोत्सव – 2021“ के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने किसानों को बीज, उर्वरक आदि की जानकारी देने के लिए लगाए गए विभागीय स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लाभार्थी कृषकों को चेक एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं-

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि हरिपुर टोंगिया को राजस्व ग्राम बनाया जायेगा। ग्राम टांडा हसन में नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। ग्राम रिठौरा में नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा।  लालवाला दाबूबांस में पुल निर्माण किया जायेगा। बुग्गावाला में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी। मानूबांस में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जायेगी। ग्राम इब्राहिमपुर मसाई में इंटर कॉलेज की स्थापना की जायेगी। बुग्गावाला में विकासखण्ड की स्थापना के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जायेगा।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार से राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। समाज के हर वर्गों को ध्यान में रखकर जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य के लिए विशेष योगदान देने वाले महानुभावों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। हम सम्मानित करने के लिए कोई राजनीति नहीं करते जिसका उदाहरण स्वर्गीय  नारायण दत्त तिवारी  हैं, जिनको मरणोपरांत उत्तराखण्ड गौरव सम्मान से नवाजा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड के लिए जो विजन दिया है, उस दिशा में सरकार ते से आगे बढ़ रही है। सरकार द्वारा हर क्षेत्र में लोगों को राहत देने का कार्य किया जा रहा है। युवा, महिला सशक्तीकरण, पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं आगे बढ़ाई जा रही हैं। मेडिकल छात्रों के शुल्क में बड़ी कटौती की गई है। विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। कोविड के दृष्टिगत राज्य में प्रतियोगी परिक्षाओं में आवेदन के लिए आयु सीमा में एक साल की छूट दी गई है एवं आवेदन शुल्क भी नहीं लिया जा रहा है। राज्य में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए नई खेल नीति लाई जा रही है।

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को बनाई जाए ठोस योजना : मुख्य सचिव

कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल ने कहा कि युवा राज्य के युवा मुख्यमंत्री उत्साह और उमंग के साथ प्रदेश के विकास हेतु कार्य कर रहे है। निश्चित रूप से धामी सरकार के कार्यों से पूरे प्रदेश की जनता लाभान्वित हो रही है। केंद्र में मोदी सरकार किसानों की आर्थिकी को मजबूत कर रही है और किसान सम्मान निधि के माध्यम से पूरे देश के किसानों को सहायता मिल रही है।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने कहा कि मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेशवासियों की समस्याओं का समाधान कर रहे है। सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। आने वाले कुछ दिनों में गन्ना किसानों के लिए एक खुशखबरी दी जायेगी।

इस अवसर पर ज्वालापुर विधायक  सुरेश राठौर, लक्सर विधायक  संजय गुप्ता, रुड़की विधायक  प्रदीप बत्रा,  राकेश राजपूत,  श्यामवीर सैनी आदि गणमान्य व्यक्ति एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags: cm pushkar singh dhamiNational newsUttrakhand News
Previous Post

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को बनाई जाए ठोस योजना : मुख्य सचिव

Next Post

आज पीएम मोदी की काशी में शाह देंगे चुनावी रणनीति को धार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
Main Slider

मेरी कटोरी, मेरा पोषण से 4.5 लाख तक पहुंचा संदेश, योगी सरकार में स्वस्थ बचपन की दिशा में मजबूत पहल

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Next Post

आज पीएम मोदी की काशी में शाह देंगे चुनावी रणनीति को धार

यह भी पढ़ें

सुष्मिता के लाइव सेशन के दौरान रोहमन शॉल हुए अन कम्फर्टबल

26/06/2021
Amarnath Yatra

अमरनाथ गुफा तक पहुंचने से पहले पार करने होते हे इतने पड़ाव, जानें इनसे जुड़ी दिलचस्प बातें

04/07/2023
gaziabad case

बुजुर्ग पिटाई मामले में उम्मेद पहलवान को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा

20/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version