• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा आज से, 12 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे भाग्य

Writer D by Writer D
12/11/2021
in Main Slider, शिक्षा
0
UP Police

UP Police

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस में 9534 पदों के लिए उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष व महिला) भर्ती की परीक्षा आज कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न होगी। परीक्षा केन्द्र में साल्वरों पर नजर रखने के लिए एसटीएफ टीम को लगाया गया है।

डीजी भर्ती बोर्ड आरके विश्वकर्मा ने बताया कि जनपद आगरा में 11, अलीगढ़ में तीन, प्रयागराज में सात, अयोध्या में दो, गाजियाबाद में चार, गोरखपुर में 18, कानपुर में 10, लखनऊ में 14, झांसी में एक, वाराणसी में 16, गौतमबुद्धनगर में चार, मेरठ में पांच तथा मुजफ्फरनगर, मथुरा व मुरादाबाद में एक-एक केन्द्रों में ऑनलाइन लिखित परीक्षा करायी जायेगी। 12 नवम्बर से दो दिसम्बर तक आयोजित दारोगा भर्ती परीक्षा में 12.37 लाख से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

विश्वकर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी दारोगा भर्ती परीक्षा है, जिसकी ऑनलाइन लिखित परीक्षा तीन चरणों में होगी। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष व महिला), पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 9534 पदों के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए है।

उन्होंने बताया कि सुबह नौ से 11 बजे, दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तथा शाम चार से छह बजे के मध्य तीन पालियों में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इससे पहले अभ्यर्थियों को अपने-अपने परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। हर परीक्षा केंद्र में एक डिप्टी एसपी की मौजूदगी होगी। इससे पूर्व वर्ष 2016 में 3307 दारोगा पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था।

Tags: police recruitment examPolice Sub-Inspector Recruitment ExamUP police recruitmentvaccancy in up police
Previous Post

बच्चों को झटपट बनाकर खिलाएं टेस्टी ब्रेड पिज्जा, फटाफट नोट करें रेसिपी

Next Post

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Next Post
petrol

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

arrested

महिला की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोपी पति गिरफ्तार

01/04/2022
facebook twiter

रूस ने बैन किया फेसबुक और ट्विटर

05/03/2022

धामी सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए पुलिस विभाग में खोला भर्ती का द्वार

18/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version