• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विजय रथयात्रा के साथ कुशीनगर पहुंचेंगे अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
12/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, राजनीति
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के प्रचार अभियान काे आगे बढ़ा रही विजय रथयात्रा के साथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर कुशीनगर पहुंचेंगे।

सपा के विधान परिषद सदस्य राम अवध यादव ने शुक्रवार को यहां बताया कि अखिलेश 13 नवंबर को विजय रथयात्रा के साथ गोरखपुर से कुशीनगर स्थित हाटा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे। यादव ने बताया कि रथयात्रा के साथ चल रहे अखिलेश जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान सपा अध्यक्ष आधा दर्जन स्थानों पर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता रथयात्रा के साथ सपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।

यादव ने बताया कि पार्टी प्रमुख अखिलेश कुशीनगर के झांगा में शनिवार को 11 बजे जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद रामकोला विधानसभा के कप्तानगंज कस्बा में एलआईसी चौराहे पर सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद खड्डा विधानसभा क्षेत्र के रामबाग होते हुए सपा प्रमुख का विजय रथ पकडीहार बाजार पहुंचेगा, जहां स्वागत समारोह होगा। इसके बाद नेबुआ नौरंगिया स्थान पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास सभा होगी।

सपा मुखिया का पडरौना विधानसभा क्षेत्र के सूरज नगर चौराहे व पडरौना बावली चौक पर स्वागत होगा। इसके बाद सड़क मार्ग से छावनी, रविन्द्र नगर, बाड़ी पुल, साखोपर होते हुए कसया से कुशीनगर लोटस होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 14 नवम्बर को समय 10 बजे कुशीनगर विधान सभा के बुद्ध पीजी कालेज पर स्वागत समारोह होगा। उसके बाद राष्ट्रीय राज्य मार्ग से मल्लू डीह, जोकवा बाजार होते हुए फाजिलनगर के निकट मतल्लुक छापर (अहलादपुर) में सभा को संबोधित करेंगे।

Tags: akhilesh yadavkushinagar newsup newsvijay rath yatra
Previous Post

कोई भी पात्र किसान क्षतिपूर्ति से वंचित न रहे : योगी

Next Post

त्रिपुरा हिंसा के विरोध में सुलगा नांदेड़, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Main Slider

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी

19/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

19/09/2026
Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Next Post

त्रिपुरा हिंसा के विरोध में सुलगा नांदेड़, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

यह भी पढ़ें

मंदिर से चोरी मूर्तियों के साथ दो सगी बहनों समेत छह चोर गिरफ्तार

23/11/2021
कोरोना पॉजिटिव Corona positive

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही घर में ताला लगाकर दंपत्ति फरार, तलाश में जुटी पुलिस

31/10/2020
Three thugs were arrested and sent to jail

धर्म परिवर्तन के 13 अभियुक्त गिरफ्तार

19/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version