Main Sliderआगराउत्तर प्रदेशक्राइम

युवती की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, पथराव और फायरिंग से फैली दहशत

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के चिल्ली पाड़ा में एक युवती की संदिग्ध हालातों में मौत हो जाने से इलाके में बवाल मच गया। बताया जा रहा है कि युवती ने अल्पसंख्यक समुदाय के युवक के साथ एक साल पहले लव मैरिज की थी। युवती की मौत की खबर पाकर परिजन और भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। इसके बाद दो समुदायों में विवाद हो गया। इलाके में पथराव और फायरिंग भी हुई।

बताया जा रहा है कि 1 साल पहले वर्षा ने अरमान से लव मैरिज की थी। दोनों घर से भाग गए थे। कुछ दिन बाद युवक युवती के साथ शाहगंज चिल्ली पाड़ा में अपने घर रहने लगा था। युवती का शव शुक्रवार को फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही हंगामा मच गया। वहीं, युवक मौके से फरार हो गया।

वहीं, खबर मिलते ही लड़की के परिजन और भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों समुदायों में विवाद हो गया। पुलिस पर भी पथराव और फायरिंग की गई। पथराव और फायरिंग की घटना के बाद भाजपा विधायक राम प्रताप सिंह चौहान और योगेंद्र उपाध्याय थाने पहुंच गए। विधायकों की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर नारेबाजी की। भाजपा के विधायक ने अरमान और उसके घरवालों के खिलाफ मामला हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।

नशे में धुत बदमाश ने की फायरिंग, युवक घायल

उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगरा एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया, युवती ने दूसरे समुदाय के युवक के साथ शादी की थी। युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

विधायक राम प्रताप सिंह चौहान का कहना है कि पुलिस पर जिन लोगों ने पथराव और फायरिंग की है, उन लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। भाजपा विधायक ने कहा कि इस बार उपद्रवियों पर इतनी सख्त कार्रवाई की जाएगी कि नजीर बन जाएगी।

Related Articles

Back to top button